मुंबई के बांद्रा स्थित पब में महिला से छेड़खानी...दोस्त की इंगेजमेंट पार्टी में बांद्रा के पब गई थी, जांच शुरू

Woman molested in a pub in Bandra, Mumbai… Had gone to a friend's engagement party in Bandra's pub, investigation begins

मुंबई के बांद्रा स्थित पब में महिला से छेड़खानी...दोस्त की इंगेजमेंट पार्टी में बांद्रा के पब गई थी, जांच शुरू

मुंबई आई 30 वर्षीय एक महिला के साथ बांद्रा के एक पब में कथित तौर पर छेड़छाड़ की गई। महिला का परिवार मुंबई में ही रहता है। महिला का आरोप है कि उसकी शिकायत पर संज्ञान लेने के बजाय, पब प्रबंधन ने उसे पब छोड़ने के लिए कहा। डीसीपी अनिल पारसकर ने मीडिया से कहा कि हमने इंस्टाग्राम पर महिला की पोस्ट पढ़ी। उनसे संपर्क भी किया। वह बेंगलुरु में है। उनका मुंबई आना संभव नहीं है।

मुंबई: एक निजी पार्टी में शामिल होने के लिए मुंबई आई 30 वर्षीय एक महिला के साथ बांद्रा के एक पब में कथित तौर पर छेड़छाड़ की गई। महिला का परिवार मुंबई में ही रहता है। महिला का आरोप है कि उसकी शिकायत पर संज्ञान लेने के बजाय, पब प्रबंधन ने उसे पब छोड़ने के लिए कहा। डीसीपी अनिल पारसकर ने मीडिया से कहा कि हमने इंस्टाग्राम पर महिला की पोस्ट पढ़ी। उनसे संपर्क भी किया। वह बेंगलुरु में है। उनका मुंबई आना संभव नहीं है।

उनकी बहन मुंबई में है। हम उसका बयान दर्ज कर रहे हैं। पुलिस ने संबंधित पब के मॉलेस्टेशन वाली वारदात के दिन के सीसीटीवी फुटेज को भी जब्त कर लिया है। महिला के अनुसार, 25 मार्च को एक फ्रेंड की इंगेजमेंट पार्टी के लिए वह मुंबई में थी। एक इंस्टाग्राम पोस्ट में उसने लिखा कि,'मैं अपने परिवार के साथ बांद्रा गई थी। तभी मेरी बगल में खड़े आदमी ने मुझे टच किया। मैं इसके बाद उस पर गुस्सा भी हुई। वह बहुत शराब पिए हुए था। नशे में था, लेकिन यह किसी महिला को अनुचित तरीके से टच करने का बहाना नहीं हो सकता।

Read More ठाणे : एंटी नारकोटिक्स इन एक्शन... दो अलग अलग मामलों में लगभग 11 लाख के अम्लीय पदार्थ जब्त !

उस लड़के के दोस्त समझ गए कि उसने गलत किया है। कुछ ने उसकी तरफ से माफी मांगी, जबकि अन्य ने उसे डिफेंड करने की कोशिश की। कइयों ने महिला से शांत होने का अनुरोध किया।' महिला की पोस्ट के बाद हालांकि पब प्रबंधन की तरफ से महिला से माफी भी मांगी गई है, लेकिन महिला का कहना है कि पब प्रबंधन को जो तत्काल एक्शन लेना चाहिए था, उसमें उसने बहुत देरी की है। पुलिस ने इस केस में पब में काम करने वाले कुछ कर्मचारियों से भी पूछताछ की है।

Read More कल्याण : एम्बर लाइट लगी होने के कारण अखिलेश शुक्ला की निजी कार जब्त 

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News