मुकेश अंबानी के परिवार के सदस्यों को 2015 ब्लैक मनी एक्ट के तहत आयकर विभाग ने नोटिस भेजा है

मुकेश अंबानी के परिवार के सदस्यों को 2015 ब्लैक मनी एक्ट के तहत आयकर विभाग ने नोटिस भेजा है

रिलायंस कंपनी के मालिक मुकेश अंबानी के परिवार के सदस्यों को 2015 ब्लैक मनी एक्ट के तहत आयकर विभाग ने नोटिस भेजा है। विभाग ने यह कार्रवाई विभिन्न देशों की एजेंसियों से मिली सूचनाओं के आधार पर हुई जांच के बाद की है।

द इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक , आईटी विभाग की तरफ से ये नोटिस बेहद गुपचुप तरीके से 28 मार्च 2019 को भेजे गए। मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी और उनके तीन बच्चों को ये नोटिस भेजे गए हैं।
आईटी विभाग के नोटिस के मुताबिक, मुकेश अंबानी के परिवार पर कथित तौर पर ‘विदेश में अघोषित विदेशी आय और संपत्ति रखने’ का आरोप है। बता दें कि आईटी विभाग की जांच उस वक्त शुरू हुई, जब सरकार को 2011 में जिनेवा के एचएसबीसी बैंक में खाता रखने वाले करीब 700 भारतीय नागरिकों और कंपनियों की जानकारी मिली थी।

Read More ठाणे-भिवंडी-कल्याण मेट्रो प्रोजेक्ट के पहले चरण का जोरों पर; जनवरी 2027 तक मेट्रो सेवा आम लोगों के लिए शुरू कर दी जाएगी

Related Posts