1.jpg)
नालासोपारा इलाके में पत्नी की हत्या कर पुलिस थाने पहुंचा पति…बोला मैंने उसको मार डाला
Husband reached the police station after killing his wife in Nalasopara area…said I killed her
अवैध संबंधों के संदेह में अपनी पत्नी की तकिया से गला घोंटकर हत्या कर दी। पालघर की पेल्हार पुलिस आरोपी पति को गिरफ्तार पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बताया कि यह घटना बीती रात रविवार की है। अनीता विश्वकर्मा (25) की प्रभु विश्वकर्मा (26) से शादी को 7 साल हुए थे।
नालासोपारा : नालासोपारा इलाके में एक शख्स ने अवैध संबंधों के संदेह में अपनी पत्नी की तकिया से गला घोंटकर हत्या कर दी। पालघर की पेल्हार पुलिस आरोपी पति को गिरफ्तार पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बताया कि यह घटना बीती रात रविवार की है। अनीता विश्वकर्मा (25) की प्रभु विश्वकर्मा (26) से शादी को 7 साल हुए थे।
आरोपी पति मलाड में काम करता था और महीने में कुछ दिन घर आता था। इसी बीच प्रभु विश्वकर्मा को पता चला कि उसकी पत्नी के किसी अन्य व्यक्ति से अवैध संबंध है। इसी को लेकर शुरू हुए विवाद के बाद प्रभु ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। और खुद मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपी पति पर हत्या का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
Related Posts
Post Comment
Latest News

Comment List