रणबीर कपूर की तू झूठी मैं मक्कार पहला दिन 12 करोड़, वीकेंड 50 करोड़ केे पार

Ranbir Kapoor's Tu Jhoothi ​​Main Makkar opened at 12 crores, weekend crossed 50 crores

रणबीर कपूर की तू झूठी मैं मक्कार पहला दिन 12 करोड़, वीकेंड 50 करोड़ केे पार

रणबीर कपूर की तू झूठी मैं मक्कार बुधवार, 8 मार्च को सिनेमाघरों पर प्रदर्शित होने जा रही है। होली के अवसर पर प्रदर्शित होने वाली इस फिल्म को 5 दिन का लम्बा वीकेंड मिलने जा रहा है। इस फिल्म का युवाओं में जबरदस्त बज नजर आ रहा है। वैसे भी पठान के बाद यह पहली बड़े सितारों वाली फिल्म है जो स्क्रीन पर हिट होने जा रही है। रोमांटिक-कॉमेडी ने अपने आकर्षक गीतों और जीवंत ट्रेलर के साथ दर्शकों को अपनी जोर जोडऩे में सफलता हासिल कर ली है।
तू झूठी मैं मक्कार में श्रद्धा कपूर पहली बार रणबीर कपूर के साथ स्क्रीन स्पेस साझा कर रही हैं। उनका ग्लैमरस नया अवतार भी लव रंजन निर्देशित फिल्म का एक प्रमुख आकर्षण है। ट्रेलर को देखें तो रणबीर के साथ उनकी केमिस्ट्री काफी धमाकेदार नजर आ रही है। इन्हीं सब बातों को देखते हुए यह उम्मीद की जा सकती है कि यह फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरूआत करेगी।

खास खबर डॉट कॉम को उम्मीद है कि तू झूठी मैं मक्कार पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 12 करोड़ के आसपास या इससे कुछ ऊपर तक कारोबार करने में सफल हो सकती है। इसके बाद अपनी माउथ पब्लिसिटी के जरिये यह फिल्म अपने 5 दिन के वीकेंड में बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ के आंकड़े को छूने में आसानी से सफल हो जाएगी। रणबीर कपूर ऐ दिल है मुश्किल के बाद पहली बार किसी रोमांटिक-कॉम में लौटे हैं। दर्शक रणबीर कपूर को दिलफेंक आशिक के रूप में देखना ज्यादा पसन्द करते हैं।

Read More मुंबई : श्री साईंबाबा संस्थान ट्रस्ट गुमनाम दान पर कर छूट के लिए पात्र 

Related Posts

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News