मुंबई : मुंबई लोकल ट्रेन यात्रियों को 10 अक्‍टूबर 2025 को करना पड़ेगा असुविधा का सामना; विशेष ट्रैफिक ब्लॉक 

Mumbai: Mumbai local train passengers to face inconvenience on October 10, 2025; special traffic block

मुंबई : मुंबई लोकल ट्रेन यात्रियों को 10 अक्‍टूबर 2025 को करना पड़ेगा असुविधा का सामना; विशेष ट्रैफिक ब्लॉक 

मुंबई लोकल ट्रेन में यात्रा करने वाले यात्रियों को 10 अक्‍टूबर 2025 को खासी असुविधा का सामना करना पड़ेगा। इसकी वजह है कि सेंट्रल रेलवे के मुंबई डिवीजन पर कर्जत स्टेशन पर प्री-नॉन-इंटरलाकिंग कार्य के लिए 10 अक्टूबर को एक विशेष ट्रैफिक ब्लॉक की घोषणा की गई है।इस ब्लॉक के कारण कर्जत और खोपोली के बीच अप और डाउन लोकल ट्रेन सेवाएं उपलब्ध नहीं रहेंगी। इस अवधि में मुंबई में दिवाली की खरीदारी के लिए आने वाले यात्रियों और कामकाजी लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।

मुंबई : मुंबई लोकल ट्रेन में यात्रा करने वाले यात्रियों को 10 अक्‍टूबर 2025 को खासी असुविधा का सामना करना पड़ेगा। इसकी वजह है कि सेंट्रल रेलवे के मुंबई डिवीजन पर कर्जत स्टेशन पर प्री-नॉन-इंटरलाकिंग कार्य के लिए 10 अक्टूबर को एक विशेष ट्रैफिक ब्लॉक की घोषणा की गई है।इस ब्लॉक के कारण कर्जत और खोपोली के बीच अप और डाउन लोकल ट्रेन सेवाएं उपलब्ध नहीं रहेंगी। इस अवधि में मुंबई में दिवाली की खरीदारी के लिए आने वाले यात्रियों और कामकाजी लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।

 

Read More मुंबई: महिला के यौन उत्पीड़न के आरोप में 29 वर्षीय फूड डिलीवरी एजेंट गिरफ्तार

पिछले दो हफ्तों से कर्जत यार्ड पुनर्गठन कार्य से संबंधित प्री-नॉन-इंटरलाकिंग कार्य के लिए मध्य रेलवे मार्ग पर कर्जत स्टेशन पर विशेष ट्रैफिक ब्लॉक लगाए जा रहे हैं। शुक्रवार को आखिरी विशेष ट्रैफिक ब्लॉक रहेगा, जो सुबह 11:20 बजे से शाम 4:20 बजे तक भिवपुरी स्टेशन - जाम्बुंग केबिन - ठाकुरवाड़ी - नागनाथ केबिन से कर्जत स्टेशन के बीच प्रभावी होगा। अप और डाउन लोकल ट्रेन सर्विस रहेगी बाधित इस दौरान, कर्जत से खोपोली के बीच अप और डाउन लोकल ट्रेन सेवाएं बाधित रहेंगी। दोपहर 12 बजे, दोपहर 1:15 बजे और दोपहर 3:39 बजे कर्जत से खोपोली जाने वाली डाउन लोकल ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। इसी तरह, सुबह 11:20 बजे, दोपहर 12:40 बजे और दोपहर 2:55 बजे खोपोली से कर्जत जाने वाली अप लोकल ट्रेनें भी रद्द रहेंगी।

Read More मुंबई: 10 अप्रैल से पानी के टैंकर सेवाएं बंद; जलाशयों में सिर्फ 33 फीसदी पानी

कुछ लोकल ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द दोपहर 12:20 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से खोपोली जाने वाली लोकल ट्रेन कर्जत तक ही चलेगी, जिसके बाद कर्जत से खोपोली के बीच लोकल सेवा अनुपलब्ध रहेगी। दोपहर 1:48 बजे खोपोली से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस जाने वाली लोकल ट्रेन कर्जत से अपने निर्धारित समय पर चलेगी, लेकिन खोपोली से कर्जत के बीच यह सेवा उपलब्ध नहीं होगी।

Read More मुंबई: महिला पुलिस अधिकारी से बदसलूकी करने, अश्लील भाषा का इस्तेमाल करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एक गिरफ्तार