Aimim ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र में प्रकाश आंबेडकर की पार्टी वंचित बहुजन अगाड़ी (वीबीए) से गठबंधन तौड़ने का एलान किया
मुंबई : ऑल इण्डिया मजलिस ऐ इत्तेहादुल मुस्लिमीन ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र में प्रकाश आंबेडकर की पार्टी वंचित बहुजन अगाड़ी (वीबीए) से गठबंधन तौड़ने का एलान किया है। औरंगाबाद से सांसद और महाराष्ट्र Aimim के अध्यक्ष इम्तियाज जलील ने वंचित बहुजन अगाड़ी के साथ गठबंधन तौड़ने की घोषणा की।
बताया जा रहा है कि गठबंधन टूटने का कारण सीट बंटवारा है। अब महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में ऑल इण्डिया मजलिस ऐ इत्तेहादुल मुस्लिमीन अकेले चुनाव लड़ेगी। दो महीने पहले ही दोनों पार्टियों के बीच सीट बंटवारे को लेकर चर्चा हुई थी। इस मीटिंग में प्रकाश आंबेडकर ने स्पष्ट किया था कि 8 सीट ही Aimim को दी जाएंगी।
ऑल इंडिया मजलिस ऐ इत्तेहादुल मुस्लिमीन ने सीटें बढ़ाने की मांग प्रकाश आंबेडकर से की थी। शुरुआत में एआईएमआईएम ने 100 सीटों की मांग की थी। बाद में प्रकाश आंबेडकर सिर्फ आठ सीटें देने में ही अड़े रहे तो एआईएमआईएम 50 सीटों देने की मांग की। लेकिन, फिर भी आंबेडकर नहीं माने।



