मुंबई में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 3 मेट्रो लाईन समेत कई योजनाओं की रखेंगे आधारशिला

मुंबई में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 3 मेट्रो लाईन समेत कई योजनाओं की रखेंगे आधारशिला

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को महराष्ट्र के मुंबई और औरंगाबाद जाएंगे जहां वह मुंबई में तीन मेट्रो लाइनों की आधारशिला रखेंगे। ये तीनों मेट्रो लाइन शुरू होने के बाद मुंबई के मेट्रो नेटवर्क में 42 किलोमीटर से अधिक का विस्तार हो जायेगा। इन लाईनों में 9.2 किलोमीटर लम्बी गायमुख से शिवाजी चौक (मीरारोड़) मेट्रो-10 लाईन, 12.7 किलोमीटर लम्बी वड़ाला से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल मेट्रो-11 लाईन तथा 20.7 किलोमीटर लम्बी कल्याण से तलोजा मेट्रो-12 लाईन शामिल हैं।

प्रधानमंत्री वहां अत्याधुनिक मेट्रो भवन की आधारशिला भी रखेंगे। यह केन्द्र 32 मंजिल का होगा और 340 किलोमीटर लंबी 14 मेट्रो लाईनों का संचालन तथा नियंत्रण करेगा। एक अन्य कार्यक्रम में वह बनडोंगरी मेट्रो स्टेशन, कांडीवली पूर्व का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री अत्याधुनिक मेट्रो कोच का भी उद्घाटन करेंगे। यह मेक इन इंडिया के अंतर्गत पहला मेट्रो कोच है। वह मुंबई मेट्रो के लिए ब्रांड विज़न दस्तावेज जारी करेंगे।

Read More मुंबई : पिछले १२ वर्षों में देश में लूट का माहौल - हर्षवर्धन सपकाल

प्रधानमंत्री औरंगाबाद में महाराष्ट्र राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (यूएमईडी) द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय महिला सक्षम मेला को संबोधित करेंगे।

Read More मुंबई में वीकेंड पर बढ़ेगी गर्मी और उमस, तापमान 35°C तक पहुंचने के आसार

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई : लोकल ट्रेन हत्या मामला: जीआरपी ने 12 घंटे में 247 पेज की चार्जशीट दाखिल की मुंबई : लोकल ट्रेन हत्या मामला: जीआरपी ने 12 घंटे में 247 पेज की चार्जशीट दाखिल की
मुंबई : कम बारिश के अनुमान के बीच मुंबई में पानी प्रबंधन की तैयारी
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: स्पाइसजेट और अकासा एयर के विमानों के पंख आपस में टकराए; सभी यात्री सुरक्षित
अमेरिका : ट्रंप के खिलाफ कितने अमेरिकी सांसद सीना तानकर हो गए खड़े, ईरान को लेकर कर दिया चैलेंज, लेकिन...
मुंबई : एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अनिल धीरूभाई अंबानी ग्रुप के दो पूर्व अधिकारियों को किया गिरफ्तार...
मुंबई : "महिला आरक्षण बिल का समर्थन करेंगे... लेकिन इसकी आड़ में परिसीमन का खेल बहुत खतरनाक है":  संजय राउत