ठाणे में यात्री के 8.08 लाख रुपये के गहने लेकर भागने वाला 37 वर्षीय ऑटो रिक्शा चालक गिरफ्तार...

37-year-old auto rickshaw driver arrested for fleeing with passenger's jewelry worth Rs 8.08 lakh in Thane

ठाणे में यात्री के 8.08 लाख रुपये के गहने लेकर भागने वाला 37 वर्षीय ऑटो रिक्शा चालक गिरफ्तार...

ठाणे शहर में पुलिस ने 37 वर्षीय ऑटो रिक्शा चालक को गिरफ्तार किया है, जो एक यात्री के 8.08 लाख रुपये के गहने लेकर कथित तौर पर फरार हो गया था। एक पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। नौपाड़ा पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक संजय धूमल ने बताया कि यह घटना सोमवार को उस समय घटी, जब एक जोड़ा अपने गहने बैंक लॉकर में रखने के लिए ऑटो रिक्शा से जा रहा था।

ठाणे : महाराष्ट्र के ठाणे शहर में पुलिस ने 37 वर्षीय ऑटो रिक्शा चालक को गिरफ्तार किया है, जो एक यात्री के 8.08 लाख रुपये के गहने लेकर कथित तौर पर फरार हो गया था। एक पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। नौपाड़ा पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक संजय धूमल ने बताया कि यह घटना सोमवार को उस समय घटी, जब एक जोड़ा अपने गहने बैंक लॉकर में रखने के लिए ऑटो रिक्शा से जा रहा था।

उन्होंने कहा कि जब जोड़ा ऑटो रिक्शा से उतरा और महिला ऑटो रिक्शा में रखा गहनों से भरा बैग उठाने ही वाली थी तभी चालक वाहन ले कर तेज गति से भाग निकला। इस दंपती ने नौपाड़ा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस दल ने अलग-अलग सूचनाओं पर काम किया और रास्ते में लगे 35 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच की।

Read More बोरीवली पश्चिम स्थित झील में डूबने से एक 20 वर्षीय युवक की मौत

दो घंटे बाद शहर के लोकमान्य नगर निवासी आरोपी शिवप्रसाद बनवारीलाल गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है और उसके पास से गहने बरामद कर लिये हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 379 (चोरी) के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

Read More मुंबई : कर्नाला नागरी सहकारी बैंक लिमिटेड धोखाधड़ी; 386 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति नीलाम करने का आदेश

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News