कांदिवली रेलवे स्टेशन के पास एक सिरफिरे ने कुत्ते से की थी क्रूरता... मुंह में बांधा था सुतली बम

Near Kandivali railway station, a madman had done cruelty to a dog, had tied a twine bomb in its mouth

कांदिवली रेलवे स्टेशन के पास एक सिरफिरे ने कुत्ते से की थी क्रूरता... मुंह में बांधा था सुतली बम

कांदिवली रेलवे स्टेशन के पास हाल ही में एक सिरफिरे द्वारा कुत्ते के साथ क्रूरता का मामला सामने आया था। युवक ने बेजुबान जानवर के मुंह में सुतली बम बांधकर उसे जख्मी कर दिया था। इसकी जानकारी होते ही प्राणी प्रेमी ने पुलिस स्टेशन में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।

मुंबई : कांदिवली रेलवे स्टेशन के पास हाल ही में एक सिरफिरे द्वारा कुत्ते के साथ क्रूरता का मामला सामने आया था। युवक ने बेजुबान जानवर के मुंह में सुतली बम बांधकर उसे जख्मी कर दिया था। इसकी जानकारी होते ही प्राणी प्रेमी ने पुलिस स्टेशन में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। इसके बाद पुलिस उस अज्ञात आरोपी की तलाश में दर-दर भटक रही है। अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस स्टेशन के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से पुलिस आरोपी का सुराग जुटा रही है।

बता दें कि कांदिवली के अशोक नगर में रहने वाली प्राणी प्रेमी अनुराधा कदम के बयान पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ शिकायत दर्ज किया है। अनुराधा ने बताया कि उनके भाई ने कुत्ते को घायल अवस्था में देखा था। इसके बाद जब आस-पास की सोसायटी में पता किया तो सोना टॉकीज के पास एक सुरक्षारक्षक ने बताया कि किसी व्यक्ति ने उसके मुंह पर सुतली बम लगाकर फोड़ा है।

Read More मुंबई : आईआईटी  बॉम्बे का छात्र पवई परिसर में मृत पाया गया

इसके बाद ही कुत्ते को नई मुंबई के भूमि जीवदया हॉस्पिटल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। इसके साथ ही इसकी शिकायत कांदिवली पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई। पुलिस अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज कर जांच कर रही है।
कांदिवली पुलिस रेलवे स्टेशन और आस-पास के परिसरों में सीसीटीवी कैमरे की जांच कर रही है। पुलिस उसकी मदद से ही आरोपी की सुराग जुटा रही है, साथ ही वहां के लोगों से भी इस संदर्भ में जानकारी एकत्र कर रही है। हालांकि, अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।

Read More मुंबई : मौसम विभाग का पूर्वानुमान; अगस्त में सामान्य से कम वर्षा 

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News