देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में फिर हुआ गैंगरेप...पुलिस ने इस मामले में सभी 6 लोगों को गिरफ्तार किया

Gangrape happened again in the country's financial capital Mumbai...Police arrested all 6 people in this case

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में फिर हुआ गैंगरेप...पुलिस ने इस मामले में सभी 6 लोगों को गिरफ्तार किया

महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित माने जाने वाले मुंबई शहर का दामन एकबार फिर से दागदार हुआ है। मायानगरी में एक 15 साल की लड़की के साथ 6 लोगों द्वारा गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक पीड़ित लड़की को उसका दोस्त अपने एक दोस्त के घर पर लेकर गया था।

मुंबई: महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित माने जाने वाले मुंबई शहर का दामन एकबार फिर से दागदार हुआ है। मायानगरी में एक 15 साल की लड़की के साथ 6 लोगों द्वारा गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक पीड़ित लड़की को उसका दोस्त अपने एक दोस्त के घर पर लेकर गया था।

जहां पर युवती के साथ में सभी लोगों सभी छह लोगों ने मिलकर गैंगरेप किया। इस घटना में तीन आरोपी नाबालिग बताया जा रहे हैं, वहीं पीड़िता भी नाबालिग है। इस मामले में पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया है। जहां से उन्हें आगामी 30 दिसंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

Read More नालासोपारा : गौवंश चोरी और पुलिस को कुचलने की कोशिश, एक आरोपी गिरफ्तार

पुलिस इन आरोपियों से आगे की पूछताछ में जुटी हुई है। गिरफ्तार तमाम आरोपियों में से तीन आरोपी बालिग हैं। ऐसे में पुलिस उनसे यह जानने में भी जुटी हुई है कि क्या वह इस तरह की गतिविधियों में पहले भी लिप्त रहे हैं। पुलिस उनका आपराधिक बैकग्राउंड भी तलाशने में जुटी हुई है।

Read More मुंबई : जेजे अस्पताल में डेंगू से 24 घंटे के भीतर तीन बच्चों की मौत 

 

Read More वसई विरार के सड़कों को गड्डों से मुक्त करने का कार्य अधर में...

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News