राजस्थान की 27 साल की युवती का मुंबई में मर्डर!... लिव-इन पार्टनर ने किया था शादी का वादा, उसी ने की हत्या

27-year-old girl from Rajasthan murdered in Mumbai! Live-in partner had promised marriage, he killed her

राजस्थान की 27 साल की युवती का मुंबई में मर्डर!... लिव-इन पार्टनर ने किया था शादी का वादा, उसी ने की हत्या

17 दिसंबर को पनवेल थाना पुलिस को एक ब्रिज पर शव लटका हुआ मिला तो परिवार को बुलाया गया, जहां उमा के तौर पर उसकी पहचान हुई। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। इसके बाद भाई शव लेकर 19 दिसंबर को बूंदी पहुंचा और अंतिम संस्कार किया गया।

राजस्थान : राजस्थान की रहने वाली 27 साल की युवती का नवी मुंबई में शव मिला है। भाइयों का आरोप है कि उसकी रियाज नाम के लड़के से दोस्ती थी। दोनों लिव इन में रहते थे और उसी ने हत्या कर शव को ब्रिज से लटका दिया है।

मामला 17 दिसंबर को नवी मुंबई के पनवेल का है, जहां धामनी गांव के ब्रिज पर लटका हुआ शव मिला। मृतका उरवी उर्फ उमा वैष्णव बूंदी के बीबनवा रोड स्थित दयानंद कॉलोनी में रहती थी।

Read More मुंबई : नाबालिग लड़की का यौन उत्पीड़न; 60 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार

मृतका के भाई आरुष ने बताया कि उनकी बहन उमा कोपरखेरण (नवी मुंबई) स्थित एक होटल में वेटर का काम करती थी। उसके 14 दिसंबर को नेरूल पुलिस स्टेशन में गुमशदगी दर्ज करवाई थी। इस दौरान उसे ढूंढने की कोशिश की, लेकिन उसका पता नहीं चला।

Read More दादर और माहिम के इलाकों में लगभग एक घंटे तक बिजली गुल रही

17 दिसंबर को पनवेल थाना पुलिस को एक ब्रिज पर शव लटका हुआ मिला तो परिवार को बुलाया गया, जहां उमा के तौर पर उसकी पहचान हुई। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। इसके बाद भाई शव लेकर 19 दिसंबर को बूंदी पहुंचा और अंतिम संस्कार किया गया।

Read More मुंबई : 65 पुलिस अधिकारियों के प्रशासनिक फेरबदल; चार नए सहायक पुलिस आयुक्त नियुक्त

मृतका के भाई आरुष ने बताया कि उरवी 6 साल से मुंबई में ही थी। रियाज नाम का युवक होटल पर आता-जाता था और इसी दौरान दोनों की पहचान हुई। इसके बाद घर आना-जाना रहता था। हर रोज की तरह 14 दिसंबर को उमा होटल के लिए निकली।

Read More मुंबई: मंगलवार को कैबिनेट में सात अहम फैसले लिए गए

उसके पास कार भी थी। उमा हमेशा शाम 5 बजे भाई आरुष को भी कॉल करती थी। उस दिन कॉल नहीं आया तो आरुष ने रियाज को कॉल किया और उमा के बारे में पूछा, लेकिन उसने कॉल काट दिया और इसके बाद फोन रिसीव नहीं किया।

मृतका के भाई आरुष का कहना है कि 14 दिसंबर को रियाज ही उमा को उसकी कार से होटल छोड़ने गया था। फिर दिन में करीब डेढ़ बजे वापस हमारे घर आया। यहां उसने बताया कि सिर दर्द हो रहा है और कॉफी पीनी है।

यहां उसे कॉफी पिलाई और इसके बाद उमा को होटल से लाने का कहकर निकल गया। जब उमा का फोन नहीं आया और रियाज भी नहीं आया तो उन्होंने कॉल लगाया। भाई आरुष ने बताया कि उस दिन से उनकी बहन घर नहीं लौटी थी।

आरुष ने बताया कि रियाज खान जिम में ट्रेनर के तौर पर काम करता था। जान-पहचान के बाद जब दोस्ती हुई तो शादी का झांसा देकर दोस्ती की और दोनों लिव इन में रहने लगे। एक दिन जब रियाज के पास कॉल आया तो पता चला कि वह पहले से शादीशुदा है।

इसके बाद से दोनों के बीच मनमुटाव बढ़ गया, लेकिन, कुछ दिनों बाद दोबारा दोस्ती हो गई। आरुष ने बताया कि उमा को कुछ दिन पहले कॉल भी किया था। अब पता चला कि उसके बहन के अकाउंट से 8 लाख रुपए और गोल्ड भी गायब है। मामले में मुंबई की पनवेल पुलिस के एएसआई सोमनाथ का कहना है कि अभी इस केस के संबंध में जांच चल रही है।

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News