सांताक्रूज में नाबालिग लड़के की साइकिल से टक्कर के बाद दो गुटों में झड़प... इलाके में तनावपूर्ण स्थिति

Two groups clashed after a minor boy collision with a bicycle in Santa Cruz ... tense situation in the area

सांताक्रूज में नाबालिग लड़के की साइकिल से टक्कर के बाद दो गुटों में झड़प... इलाके में तनावपूर्ण स्थिति

सांताक्रूज इलाके में साइकिल सवार एक नाबालिग लड़के ने 45 वर्षीय एक व्यक्ति को टक्कर मार दी, जिसके बाद दो समूह आपस में भिड़ गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। घटना रविवार रात को हुई जब शख्स एक मस्जिद के सामने खड़ा था।

मुंबई : मुंबई के सांताक्रूज इलाके में साइकिल सवार एक नाबालिग लड़के ने 45 वर्षीय एक व्यक्ति को टक्कर मार दी, जिसके बाद दो समूह आपस में भिड़ गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। घटना रविवार रात को हुई जब शख्स एक मस्जिद के सामने खड़ा था।

वकोला पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि इसके बाद उसने कथित तौर पर लड़के को थप्पड़ मारा और साइकिल को अपने कब्जे में ले लिया। लड़के ने घर जाकर अपने पिता को घटना की जानकारी दी, जो अन्य लोगों के साथ मौके पर गए और उस व्यक्ति पर कथित रूप से हमला किया, जिसने उनके बेटे को थप्पड़ मारा था।

Read More ठाणे जिले के भिवंडी से लापता हुआ 17 वर्षीय मासूम... अपहरण का मामला दर्ज

अधिकारी ने कहा कि 45 वर्षीय व्यक्ति और उसके समर्थकों ने दूसरे समूह के सदस्यों की भी पिटाई की और उन पर पथराव किया। उन्होंने कहा कि स्थिति तनावपूर्ण हो गई और इलाके की दुकानें कुछ देर के लिए बंद हो गईं।

Read More मुंबई : जून से अब तक बीएमसी के पोर्टल पर गड्ढों की 7,675 शिकायतें दर्ज

अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में किया और दोनों समूहों के सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया। अधिकारी ने बताया कि लड़के को थप्पड़ मारने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने कहा कि लड़के का पिता फरार है और उसे पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

Read More “हिंदुओं के अपमान के खिलाफ दादर में शिवसेना का विरोध प्रदर्शन!” हिंदुओं की बदनामी नही सहेंगे : शिवसेना पूर्व नगर सेवक समाधान सरवणकर

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News