भांडुप में अफेयर के शक में पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट... पुलिस ने आरोपी को दबोचा

Suspecting affair in Bhandup, husband killed his wife... Police arrested the accused

भांडुप में अफेयर के शक में पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट... पुलिस ने आरोपी को दबोचा

मुंबई से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया हैं। शक में अंधा इंसान किसी भी अनहोनी को कभी भी अंजाम तक पहुंचा सकता है। ऐसा ही कुछ मुंबई निवासी 37 साल के बसंत साहा के साथ हुआ।

मुंबई: मुंबई से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया हैं। शक में अंधा इंसान किसी भी अनहोनी को कभी भी अंजाम तक पहुंचा सकता है। ऐसा ही कुछ मुंबई निवासी 37 साल के बसंत साहा के साथ हुआ।

गैरमर्द के साथ अफेयर के शक में बसंत साहा ने अपनी ही पत्नी रीतादेवी को मौत के घाट उतार दिया। खाना पकाने के तवा से मारकर उसने अपनी पत्नी रीतादेवी का खून कर दिया। पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपित को तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया हैं।

Read More भिवंडी : बच्ची के यौन उत्पीड़न और हत्या का 32 वर्षीय आरोपी पुलिस हिरासत से फरार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बसंत साहा और उसकी पत्नी रीतादेवी भांडुप में बीएमसी द्वारा संचालित सार्वजनिक शौचालय में एक साथ काम करते थे। बीएमसी ने ही दोनों को रहने के लिए आवास दिया था। इसी बीच बसंत साहा अपनी पत्नी रीतादेवी के चरित्र पर कुछ शक करने लगा। बसंत साहा को शक हुआ कि उसकी पत्नी का किसी गैरमर्द के साथ अफेयर है।

Read More मुंबई : बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्री ने किया हंगामा; टिकट परीक्षक के कार्यालय में तोड़फोड़ 

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News