
भांडुप में अफेयर के शक में पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट... पुलिस ने आरोपी को दबोचा
Suspecting affair in Bhandup, husband killed his wife... Police arrested the accused
मुंबई से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया हैं। शक में अंधा इंसान किसी भी अनहोनी को कभी भी अंजाम तक पहुंचा सकता है। ऐसा ही कुछ मुंबई निवासी 37 साल के बसंत साहा के साथ हुआ।
मुंबई: मुंबई से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया हैं। शक में अंधा इंसान किसी भी अनहोनी को कभी भी अंजाम तक पहुंचा सकता है। ऐसा ही कुछ मुंबई निवासी 37 साल के बसंत साहा के साथ हुआ।
गैरमर्द के साथ अफेयर के शक में बसंत साहा ने अपनी ही पत्नी रीतादेवी को मौत के घाट उतार दिया। खाना पकाने के तवा से मारकर उसने अपनी पत्नी रीतादेवी का खून कर दिया। पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपित को तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बसंत साहा और उसकी पत्नी रीतादेवी भांडुप में बीएमसी द्वारा संचालित सार्वजनिक शौचालय में एक साथ काम करते थे। बीएमसी ने ही दोनों को रहने के लिए आवास दिया था। इसी बीच बसंत साहा अपनी पत्नी रीतादेवी के चरित्र पर कुछ शक करने लगा। बसंत साहा को शक हुआ कि उसकी पत्नी का किसी गैरमर्द के साथ अफेयर है।
Related Posts
Post Comment
Latest News

22.jpg)
Comment List