ब्रिटिश काल के कर्नाक पुल को ढहाने के लिए 27 घंटे तक मध्य रेलवे मार्ग 21 नवंबर अपराह्न दो बजे तक रहेगा बंद

For the demolition of the British era Karnak bridge, the Central Railway route will remain closed for 27 hours till 2 pm on November 21.

ब्रिटिश काल के कर्नाक पुल को ढहाने के लिए 27 घंटे तक मध्य रेलवे मार्ग 21 नवंबर अपराह्न दो बजे तक रहेगा बंद

मध्य रेलवे ब्रिटिश काल के कर्नाक पुल को ढहाने के लिए दक्षिण मुंबई में मस्जिद बंदर स्टेशन और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) के बीच शनिवार रात से 27 घंटे के लिए मार्ग को बंद रखेगा।

मुंबई : मध्य रेलवे ब्रिटिश काल के कर्नाक पुल को ढहाने के लिए दक्षिण मुंबई में मस्जिद बंदर स्टेशन और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) के बीच शनिवार रात से 27 घंटे के लिए मार्ग को बंद रखेगा।

मध्य रेलवे की एक विज्ञप्ति में कहा गया कि (19 नवंबर को) रात 11 बजे से 21 नवंबर अपराह्न दो बजे तक मार्ग बंद रहेगा, जिसके कारण उपनगरीय और एक्सप्रेस रेलगाड़ियों के आवागमन कार्यक्रम पर असर पड़ेगा। 

Read More मुंबई : अर्थशास्त्र, अकाउंटेसी, टेक्नोलॉजी, टेक्नोलॉजी और डेटा साइंस तथा लॉ जैसे विषयों में यूजी, पीजी और डॉक्टरेट; सैटेलाइट कैंपस बनाने का प्रस्ताव 

मार्ग बंद रहने से लोकल ट्रेन से रोजाना सफर करने वाले 37 लाख से अधिक यात्रियों के साथ-साथ अन्य रेलगाड़ियों से यात्रा करने वाले लोग भी प्रभावित होंगे। मध्य रेलवे के मुंबई उपनगरीय नेटवर्क पर 1,800 से अधिक लोकल ट्रेन सेवाएं संचालित होती हैं।

Read More भिवंडी : बच्ची के यौन उत्पीड़न और हत्या का 32 वर्षीय आरोपी पुलिस हिरासत से फरार

रेल अधिकारियों ने बताया कि यह पुल 1866-67 में बनाया गया था और 2018 में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मुंबई की एक विशेषज्ञ टीम ने इसे असुरक्षित घोषित कर दिया था, लेकिन इस पर 2014 में ही भारी वाहनों की आवाजाही रोक दी गई थी।

Read More मुंबई : बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्री ने किया हंगामा; टिकट परीक्षक के कार्यालय में तोड़फोड़ 

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News