घाटकोपर में शिवसेना कार्यकर्ता की हत्या, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

घाटकोपर में शिवसेना कार्यकर्ता की हत्या, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

मुंबई के घाटकोपर में युवक की उसके जन्मदिन पर हत्या कर दी गई। मृतक का नाम नीलेश सावंत है। मामले में घाटकोपर पुलिस अज्ञात आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।

पंत नगर पुलिस के अनुसार शिवसेना कार्यकर्ता नीलेश के जन्मदिन पर रविवार रात पार्टी का आयोजन किया गया था। इस दौरान सात से आठ लोगों के ग्रुप ने युवक पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल नीलेश को राजावाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पंत नगर पुलिस और घाटकोपर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।

Read More मुंबई : तीन प्रमुख भूखंडों की नीलामी के बीएमसी के प्रस्ताव को बोलीदाताओं से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली

पुलिस निरीक्षक प्रताप भोंसले ने संभावना जताई कि सात से आठ लोगों के ग्रुप ने रंजिश के तहत हत्या को अंजाम दिया। कुछ दिन पहले नीलेश का कुछ लोगों से विवाद हुआ था। ऐसे में बदले की नियत से इस वारदात को अंजाम दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

Read More मुंबई : करदाताओं के लिए विलंबित आयकर रिटर्न की ई-फाइलिंग की तिथि को बढ़ा दे; केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड को निर्देश