मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह रंगदारी मामले में अब सीबीआई करेगी जांच...

CBI will now investigate ex-Mumbai police commissioner Parambir Singh extortion case...

मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह रंगदारी मामले में अब सीबीआई करेगी जांच...

पूर्व पुलिस कमिश्नर परमवीर सिंह समेत 28 लोगों के खिलाफ जुलाई 2021 में ठाणे नगर पुलिस में रंगदारी का मामला दर्ज किया था। सर्वोच्च न्यायालय ने मामले की जांच का जिम्मा सीबीआई को सौंपा था। अब सीबीआई ने मामले की शुरुआत गुरुवार से शुरू कर दी है। 

ठाणे : मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमवीर सिंह समेत 28 लोगों के खिलाफ जुलाई 2021 में ठाणे नगर पुलिस में रंगदारी का मामला दर्ज किया था। सर्वोच्च न्यायालय ने मामले की जांच का जिम्मा सीबीआई को सौंपा था। अब सीबीआई ने मामले की शुरुआत गुरुवार से शुरू कर दी है। 

बता दें कि पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह के खिलाफ मुंबई के मरीन ड्राइव, गोरेगांव, अकोला और ठाणे के कोपरी और ठाणे नगर पुलिस पुलिस स्टेशन में कुल पांच अलग-अलग (एफआईआर) दर्ज की गई हैं।

Read More मुंबई में 227 चुनावी वार्ड सीमाओं का चिह्नांकन पूरा 

सिंह ने मांग की थी कि सुप्रीम कोर्ट उन्हें इस मामले में सुरक्षा प्रदान करे लेकिन ऐसा नहीं हुआ और 24 मार्च, 2022 को सुप्रीम कोर्ट ने सिंह के खिलाफ सभी पांच एफआईआर सीबीआई को ट्रांसफर करने का आदेश दिया था।

Read More मुंबई एयरपोर्ट पर फिडे महिला विश्व कप 2025 चैंपियन दिव्या देशमुख का जोरदार स्वागत

अब तक ठाणे में चार स्थानों मरीन ड्राइव, गोरेगांव, अकोला और कोपरी की एफआईआर सीबीआई के पास दर्ज की गई है। सुप्रीम कोर्ट के उसी आदेश के तहत ठाणे नगर पुलिस स्टेशन की एफआईआर भी अब सीबीआई को ट्रांसफर कर दी गई है। सीबीआई ने ठाणे नगर पुलिस की एफआईआर के आधार पर अपनी एफआईआर दर्ज की है। 

Read More मुंबई : टिकट प्रणाली की सुविधा में सुधार लाने का लक्ष्य; व्हाट्सएप जैसे चैट-आधारित ऐप के माध्यम से टिकट प्रणाली 

30 जुलाई 2021 को केतन तन्ना समेत तीन लोगों ने ठाणे नगर पुलिस स्टेशन में परमबीर सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। तन्ना ने बयान दर्ज कराया था कि एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा और उसके साथियों ने रुपए की जबरन वसूली की थी।

Read More मुंबई : 12 रेस्टोरेंट मालिकों के एक समूह ने पुलिस उत्पीड़न से सुरक्षा की मांग करते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया

परमबीर और अन्य के खिलाफ जबरन चोरी, धमकाना, रंगदारी जैसी दस से अधिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। इसी मामले में ठाणे कोर्ट ने परमवीर सिंह के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया था। मामले में अदालत के समक्ष पेश होने के बाद उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया।

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News