देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की तुलना में दिल्ली की वायु गुणवत्ता अच्छी...

Delhi's air quality is better than the country's financial capital Mumbai.

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की तुलना में दिल्ली की वायु गुणवत्ता अच्छी...

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में रात में भले ही तापमान में हल्की गिरावट महसूस की जा रही है लेकिन दिन में तेज धूप से लोग हैरान हैं। यह परिवर्तन महानगर में बढ़े प्रदूषण के कारण हो रहा है। मुंबई की आबोहवा काफी जहरीली हो गई है। चौंकानेवाली बात है कि मुंबई की तुलना में दिल्ली की वायु गुणवत्ता अच्छी है। इस बीच मुंबई में अस्थमा मरीजों की संख्या में भी वृद्धि हो रही है।

मुंबई : देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में रात में भले ही तापमान में हल्की गिरावट महसूस की जा रही है लेकिन दिन में तेज धूप से लोग हैरान हैं। यह परिवर्तन महानगर में बढ़े प्रदूषण के कारण हो रहा है। मुंबई की आबोहवा काफी जहरीली हो गई है। चौंकानेवाली बात है कि मुंबई की तुलना में दिल्ली की वायु गुणवत्ता अच्छी है। इस बीच मुंबई में अस्थमा मरीजों की संख्या में भी वृद्धि हो रही है।

भारत सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के रोग नियंत्रण राष्ट्रीय केंद्र के मुताबिक मुंबई की हवा का एक्यूआई २५० के पार हो गया है। दिवाली के बाद पहली बार मुंबई में एक्यूआई २५० के पार चला गया है। मुंबई के वातावरण में पीएम २.५ प्रदूषक बढ़ने से अस्थमा मरीजों की तकलीफ बढ़ जाती है।

Read More मुंबई : लापता 7 वर्षीय लड़के जोहान का शव गेटवे ऑफ इंडिया के पास मिला

मुंबई का वायु गुणवत्ता सूचकांक २६२ के एक्यूआई के साथ खराब बना हुआ है। बच्चों और बुजुर्गों पर इसका असर सबसे ज्यादा पड़ेगा। दिल्ली से भी ज्यादा खराब हवा मुंबई की हो गई है। दिल्ली का एक्यूआई १७६ पर है। मुंबई में अब सांस लेना मुश्किल हो गया है।

Read More बृहन्मुंबई नगर निगम द्वारा नागरिकों के लिए किफायती दरों पर शुरू की गई डेब्रिस-ऑन-कॉल सेवा

महानगर के मालाड का एक्यूआई ३२०, माझगांव का ३१६, बोरीवली का ३०३ और चेंबूर का एक्यूआई २८६, भांडुप का १७६, कुलाबा का २८३, वर्ली का १५६, बीकेसी का २४२, अंधेरी का २२८ और नई मुंबई का एक्यूआई १६९ दर्ज किया गया है।

Read More  घाटकोपर ईस्ट में पानी की टंकी में गिरने से 8 साल के बच्चे की मौत

‘सफर’ संस्था के निदेशक डॉ. गुलफान बेग बताते हैं कि हवा में बड़े पैमाने पर आर्द्रता है। सुबह और शाम थोड़ी हल्की ठंडी महसूस की जा रही है। इससे इस स्थिति में प्रदूषण बढ़ रहा है। डॉ. बची हाथीराम के अनुसार संभव हो तो मॉर्निंग वॉक से बचें।

Read More कल्याण-डोंबिवली में आवारा कुत्तों के हमले;  जनवरी से अक्टूबर तक 18,705 लोग शिकार; कुत्ते के काटने से युवक की मौत 

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News