मुंबई के उपनगर गोरेगांव की आरे कॉलोनी में तेंदुए का आतंक, महिला पर किया हमला...

Leopard terror in Aarey Colony of Goregaon suburb of Mumbai, woman attacked...

मुंबई के उपनगर गोरेगांव की आरे कॉलोनी में तेंदुए का आतंक, महिला पर किया हमला...

मुंबई के उपनगर गोरेगांव की आरे कॉलोनी में तेंदुए के हमले में 34 वर्ष की एक महिला घायल हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना शुक्रवार शाम की है।

मुंबई : मुंबई के उपनगर गोरेगांव की आरे कॉलोनी में तेंदुए के हमले में 34 वर्ष की एक महिला घायल हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना शुक्रवार शाम की है।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘आरे कॉलोनी निवासी संगीता गुरव अपने कार्यस्थल से घर लौट रही थीं, तभी उन्होंने इलाके में एक तेंदुआ देखा और खुद को बचाने के लिए दौड़ना शुरू किया, लेकिन वह गिर गई। इसके बाद तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया।

Read More बांद्रा पुलिस ने नाबालिग साली से बलात्कार के आरोप में 40 वर्षीय व्यक्ति को किया गिरफ्तार 

उन्होंने बताया कि तेंदुए के हमले में महिला की गर्दन और पीठ पर चोटें आईं। उन्होंने कहा कि तेंदुआ फिर जंगल में गायब हो गया।

Read More मुंबई: पंजाब एंड महाराष्ट्र बैंक से जुड़े लोन घोटाले में एक और बड़ा नाम सामने आया

उन्होंने बताया कि सूचित किए जाने के बाद पुलिस और वन अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से महिला को अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने कहा कि महिला खतरे से बाहर है और उन पर इलाज का असर हो रहा है। 

Read More मुंबई : मौसम विभाग का पूर्वानुमान; अगस्त में सामान्य से कम वर्षा 

 

Read More दादर और माहिम के इलाकों में लगभग एक घंटे तक बिजली गुल रही

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News