4 लाख की चरस के साथ डिलीवरी बॉय गिरफ्तार...

Delivery boy arrested with charas worth 4 lakhs

4 लाख की चरस के साथ डिलीवरी बॉय गिरफ्तार...

भोपाल की जहांगीराबाद पुलिस ने मुंबई के युवक को 400 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। वह मुंबई से चरस की खेप देने के लिए भोपाल आया था। पुलिस ने उसे जहांगीराबाद इलाके के डी-मार्ट के पास उस दौरान पकड़ा, जब वह ग्राहक को डिलीवरी देने के लिए उसका इंतजार कर रहा था।

भोपाल : भोपाल की जहांगीराबाद पुलिस ने मुंबई के युवक को 400 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। वह मुंबई से चरस की खेप देने के लिए भोपाल आया था। पुलिस ने उसे जहांगीराबाद इलाके के डी-मार्ट के पास उस दौरान पकड़ा, जब वह ग्राहक को डिलीवरी देने के लिए उसका इंतजार कर रहा था। आरोपी ने बताया कि मुंबई के तस्कर ने चरस की खेप भोपाल पहुंचाने के लिए उसे 2 हजार रुपए दिए हैं।

जहांगीराबाद थाना प्रभारी शाहबाज खान ने बताया कि सूचना मिली कि डी-मार्ट के पास एक लड़का पिट्‌ठू बैग में मुंबई से चरस लेकर आया है। उसे भोपाल में किसी को डिलीवरी देनी है। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 400 ग्राम चरस मिली। पुलिस का कहना है कि जब्त चरस की कीमत करीब 4 लाख है। आरोपी की पहचान मुंबई निवासी सूरज छारी पिता स्व कल्याण छारी (32) के रूप में हुई है।

Read More मुंबई: विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, शातिर गिरफ्तार

टीआई ने बताया कि आरोपी में 6वीं तक ग्वालियर में पढ़ा है। इसके बाद वह मुंबई में परिवार के साथ शिफ्ट हो गया। पूछताछ में उसने बताया कि चरस की डिलीवरी भोपाल पहुंचाने के लिए उसे 2 हजार रुपए मिले हैं। भोपाल में तस्कर को वह चरस सौंप कर मुंबई चला जाता।

Read More मुंबई : हाई-प्रोफाइल अपहरण मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News