बॉलीवुड फिल्म स्टार आलिया भट्ट -रणबीर कपूर के घर गूंजी किलकारियां, नन्हीं परी ने रखे कदम

Bollywood film star Alia Bhatt-Ranbir Kapoor's house buzzed, little angel stepped in

बॉलीवुड फिल्म स्टार आलिया भट्ट -रणबीर कपूर के घर गूंजी किलकारियां, नन्हीं परी ने रखे कदम

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने इसी साल शादी रचाई है। दोनों ने 14 अप्रैल 2022 में एक दूसरे संग सात फेरे लिए। इनकी शादी एक इंटीमेट तरीके से हुई। जहां दोनों स्टार कपल ने अपने घर की छत पर ही पारंपरिक तरीके से शादी रचाई थी। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने झटपट शादी रचाई।

बॉलीवुड फिल्म स्टार आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के घर में किलकारियां गूंज उठी हैं। आज सुबह ही अदाकारा आलिया भट्ट को मुंबई के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

जहां अदाकारा ने एक बेटी को जन्म दिया है। सामने आ रही ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक बेटी के पैरेंट्स बने हैं।

इस खबर के सामने आते ही इस स्टार कपल के फैंस में खुशी का माहौल देखा जा रहा है। हालांकि अभी तक खुद इस स्टार कपल के परिवार की ओर से ये जानकारी साझा नहीं की गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से ही बॉलीवुड लाइफ को ये खबर पता चली है। जिसके बाद हमें भी इन खबरों के आधिकारिक ऐलान का इंतजार है। हालांकि सोशल मीडिया पर बज है कि ये स्टार कपल एक बेटी के पैरेंट्स बन चुके हैं।

बता दें कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने इसी साल शादी रचाई है। दोनों ने 14 अप्रैल 2022 में एक दूसरे संग सात फेरे लिए। इनकी शादी एक इंटीमेट तरीके से हुई। जहां दोनों स्टार कपल ने अपने घर की छत पर ही पारंपरिक तरीके से शादी रचाई थी। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने झटपट शादी रचाई।

जिसकी वजह ये भी माना जाता है कि अदाकारा आलिया भट्ट शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो चुकी थी। शादी के 2 महीने के अंदर ही अदाकारा आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर संग अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान कर दिया था। जिसके बाद इन रिपोर्ट्स को हवा मिली।

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News