बॉलीवुड अभिनेता संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर को गोद में उठाए नजर आए अर्जुन कपूर... इंटरनेट पर वायरल हुई भाई-बहन की प्यारी तस्वीर

Arjun Kapoor was seen carrying Bollywood actor Sanjay Kapoor's daughter Shanaya Kapoor in his arms. A cute picture of brother and sister went viral on the internet

बॉलीवुड अभिनेता संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर को गोद में उठाए नजर आए अर्जुन कपूर... इंटरनेट पर वायरल हुई भाई-बहन की प्यारी तस्वीर

बॉलीवुड में अपने डेब्यू के लिए तैयार अभिनेता संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर  ने हाल ही अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस साल अपना 22वां जन्मदिन मनाने वाली शनाया को इस खास मौके पर सभी ने शुभकामनाएं दीं। इस खास दिन पर बॉलीवुड अभिनेता और शनाया के कजिन अर्जुन कपूर ने भी खास अंदाज में उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।

बॉलीवुड में अपने डेब्यू के लिए तैयार अभिनेता संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर  ने हाल ही अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस साल अपना 22वां जन्मदिन मनाने वाली शनाया को इस खास मौके पर सभी ने शुभकामनाएं दीं। इस खास दिन पर बॉलीवुड अभिनेता और शनाया के कजिन अर्जुन कपूर ने भी खास अंदाज में उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। एक्टर ने शनाया की एक बेहद प्यारी तस्वीर साझा करते हुए उनके लिए एक बेहद खास मैसेज की लिखा। 

अर्जुन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर अकाउंट पर बहन शनाया कपूर के साथ एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह एक्टर की गोद में नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर शेयर की गई भाई-बहन की इस फोटो को फैंस भी काफी पसंद कर रहे हैं। तस्वीर में जहां शनाया तीन-चार साल की लग रही हैं तो वहीं अर्जुन कपूर भी काफी यंग दिखाई दे रहे हैं। वहीं, तस्वीर में एक्टर का वजन भी काफी बढ़ा लग रहा है। इस तस्वीर को साझा करते हुए अर्जुन ने प्यारा सा कैप्शन भी शेयर किया है।

Read More मुंबई : उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे  राजनीतिक झटका; बहन और पूर्व नगरसेविका विमल ओंबले ने अजित पवार की नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी में शामिल

अभिनेता ने इस फोटो के साथ कैप्शन में लिखा, 'इस फोटो को शेयर करते हुए मैं ये पॉइंट आउट करना चाहता हूं कि हम शायद अब बड़े हो रहे हैं, लेकिन तुम मेरे लिए हमेशा बेबी ही रहोगी। कपूर खानदान के भविष्य को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।' सोशल मीडिया पर इस तस्वीर के सामने आते ही यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल  हो रही है।

Read More ठाणे जिले में पैसे को लेकर झगड़े में भाई की कर दी हत्या !

अर्जुन कपूर के अलावा शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान और बेस्ट फ्रेंड अनन्या पांडे ने भी शनाया को जन्मदिन पर बधाइयां दीं। वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने वाली हैं। शनाया फिल्म 'बेधड़क' से हिंदी सिनेमा की अपनी एंट्री के लिए तैयार हैं।

Read More मुंबई : संपत्ति विवाद को लेकर अपनी छोटी बहन की चाकू घोंपकर हत्या; 50 वर्षीय व्यक्ति  गिरफ्तार

उनकी इस फिल्म का पोस्टर भी जारी कर दिया गया है। फिल्म में शनाया के साथ लक्ष्य और गुरफतेह पीरजादा स्क्रीन साझा करते नजर आएंगे। फिल्मों में आने से पहले ही शनाया एक अच्छी खासी फैन फॉलोइंग रखती हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों के लिए चर्चा में रहती हैं। 

Read More  मुंबई : ईओडब्ल्यू ने बीजेपी के पूर्व महाराष्ट्र सचिव हैदर आजम के छोटे भाई हाजी जावेद आजम को गिरफ्तार किया