मुंबई में पकड़ी गई हेरोइन मामले में वांछित तीन ड्रग तस्कर गुरदासपुर से गिरफ्तार...

Three drug smugglers wanted in heroin case caught in Mumbai arrested from Gurdaspur

मुंबई में पकड़ी गई हेरोइन मामले में वांछित तीन ड्रग तस्कर गुरदासपुर से गिरफ्तार...

पंजाब पुलिस और ATS मुंबई के सहयोग से जुलाई 2022 को मुम्बई के न्हावा शेवा पोर्ट से पकड़ी गई 363 करोड़ रुपए की हेरोइन मामले में तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी गुरदासपुर पुलिस ने मिली एक इनपुट के आधार पर की है। इस गिरफ्तारी के बाद विदेश से हेरोइन मंगवाकर देश के विभिन्न राज्यों में तस्करी के बड़े रैकेट का भंडाफोड हुआ है।

मुंबई : पंजाब पुलिस ने तीन हाई प्रोफाइल ड्रग तस्कर काबू किए है। सभी को गुरदासपुर से पकड़ा गया है। यह तीनों जुलाई में मुंबई में न्हावा शेवा पोर्ट पर पकड़ी गई 72 किलोग्राम हेरोइन मामले में वांछित थे। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि तीनों अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी में शामिल हैं।  

पंजाब पुलिस और ATS मुंबई के सहयोग से जुलाई 2022 को मुम्बई के न्हावा शेवा पोर्ट से पकड़ी गई 363 करोड़ रुपए की हेरोइन मामले में तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी गुरदासपुर पुलिस ने मिली एक इनपुट के आधार पर की है। इस गिरफ्तारी के बाद विदेश से हेरोइन मंगवाकर देश के विभिन्न राज्यों में तस्करी के बड़े रैकेट का भंडाफोड हुआ है।

Read More मुंबई : वर्ली से कोलाबा कफ परेड तक मेट्रो लाइन 3 ट्रायल रन संभव

DGP पंजाब गौरव यादव ने बताया कि तीनों आरोपी पंजाब में बड़े पैमाने पर सीमा पार और अंतर-राज्यीय नशीले पदार्थों की तस्करी में सक्रिय रूप से शामिल थे। पंजाब पुलिस के SSOC विंग ने जुलाई 2022 को इनपुट दी थी कि मुंबई के न्हावा शेवा पोर्ट पर खेप पहुंचाई गई है।

Read More ठाणे : 3.39 करोड़ की चरस के साथ अंतरराज्यीय ड्रग तस्कर गिरफ्तार

इसके लिए ATS का सहयोग किया गया। दुबई से मुंबई पहुंचे एक कंटेनर को खोला गया तो उसमें से 72.5 किलो हेरोइन बरामद की गई थी। जिसकी इंटरनेशनल वैल्यू 363 करोड़ रुपए आंकी गई थी।

Read More मुंबई : नाबालिग लड़की का यौन उत्पीड़न; 60 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार

जांच में सामने आया कि यह कंटेनर जनवरी 2022 को दुबई से मुंबई पोर्ट पर पहुंचा था, लेकिन इसे कोई लेने ही नहीं पहुंचा, लेकिन इसकी सूचना SSOC विंग पंजाब को लग गई। दरअसल, पकड़े गए ये तीनों आरोपी अपने साथियों के साथ खेप को पोर्ट से निकालने के सही समय का इंतजार कर रहे थे। जिसके बाद इस खेप को देश के विभिन्न राज्यों तक सप्लाई किया जाना था।

Read More मुंबई में 227 चुनावी वार्ड सीमाओं का चिह्नांकन पूरा 

आज गुरदासपुर कोर्ट में किया जाएगा पेश पकड़े गए तीनों तस्करों को आज दोपहर कोर्ट में पेश करके रिमांड हासिल किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इनके साथियों को भी पकड़ा जाएगा। इस सफलता के बाद पंजाब पुलिस को देश में हेरोइन की तस्करी करने वाले एक चेन को तोड़ने में सफलता मिली है।

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News