आज से मुंबई में बढ़ेगा ऑटो-रिक्शा और टैक्सी का किराया...

Auto-rickshaw and taxi fares will increase in Mumbai from today

आज से मुंबई में बढ़ेगा ऑटो-रिक्शा और टैक्सी का किराया...

आज से मुंबई में टैक्सी का किराया तीन रुपये और ऑटोरिक्शा का किराया दो रुपये बढ़ जाएगा. यानी मुंबई और मेट्रोपोलिटन क्षेत्र के लोगों को अब काली-पीली टैक्सी से सफर करने पर न्यूनतम किराया 28 रुपये और ऑटोरिक्शा से यात्रा पर न्यूनतम किराया 23 रुपये देना होगा.

मुंबई : आज से मुंबई में टैक्सी का किराया तीन रुपये और ऑटोरिक्शा का किराया दो रुपये बढ़ जाएगा. यानी मुंबई और मेट्रोपोलिटन क्षेत्र के लोगों को अब काली-पीली टैक्सी से सफर करने पर न्यूनतम किराया 28 रुपये और ऑटोरिक्शा से यात्रा पर न्यूनतम किराया 23 रुपये देना होगा.

नया किराया आज से लागू होगा. बता दें कि ऑटो औऱ टैक्सी का किराया बढ़ाने की मांग काफी दिनों से चल रही थी, लेकिन सरकार इस पर ध्यान नहीं दे रही थी. नए चार्ज के हिसाब से डेढ़ किलोमीटर दूरी के लिए काली-पीली टैक्सी का न्यूनतम किराया अब 25 रुपये की जगह 28 रुपये होगा, जबकि इतनी ही दूरी के लिए ऑटोरिक्शा का किराया 21 रुपये की जगह अब 23 रुपये होगा.

Read More मुंबई से गोवा 6 घंटे में; जल्द ही रो-रो सेवा शुरू करने का प्रयास 

न्यूनतम डेढ़ किलोमीटर से अधिक दूरी की यात्रा पर यात्रियों को काली-पीली टैक्सी से सफर पर प्रति किलोमीटर 16.93 रुपये की जगह 18.66 रुपये किराया देना होगा. ऑटोरिक्शा से सफर करने पर प्रति किलोमीटर 14.20 रुपये की जगह 15.33 रुपये किराया देना होगा. मुंबई महानगर क्षेत्र में 60 हजार टैक्सी और करीब 4.6 लाख ऑटोरिक्शा अभी तक एक मार्च, 2021 को निर्धारित दर के अनुसार किराया ले रहे थे.

मुंबई महानगर क्षेत्र परिवहन प्राधिकरण (एमएमआरटीए) ने कहा कि नई दर पेट्रोल और सीएनजी संचालित टैक्सी पर लागू होगी. यह भी कहा गया कि एक मार्च 2021 में सीएनजी गैस की कीमत 49 रुपये प्रति किलोग्राम थी, जो अब 8011 रुपये प्रति किलोग्राम है. इसके अलावा महंगाई और गुजर-बसर खर्च समेत अन्ये खर्चे भी बढ़ चुके हैं.

Read More ठाणे: बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए खोदे गए खुले गड्ढे में 12 वर्षीय एक लड़का डूबा; ठेकेदार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

ब्लू-सिल्वर ‘कूल’ कैब टैक्सी का न्यूनतम दूरी के लिए किराया प्रति किलोमीटर 30 रुपये से बढ़ाकर 40 रुपये कर दिया गया है और इसके बाद प्रति किलोमीटर 26.71 रुपये की दर से किराया देना होगा. एमएमआरटीए ने किराया मीटर को फिर से नई दर के अनुरूप समायोजित करने के लिए आज से 30 नवंबर तक का समय दिया है.

Read More मुंबई: 18.92 करोड़ रुपये मूल्य के 21.28 किलोग्राम सोने की तस्करी करने के आरोप में दो विदेशि गिरफ्तार