दाऊद इब्राहिम का करीबी रियाज भाटी को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार...

Dawood Ibrahim's close aide Riyaz Bhati arrested by Mumbai Police

दाऊद इब्राहिम का करीबी रियाज भाटी को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार...

मुंबई पुलिस की जबरन वसूली निरोधक शाखा की टीम ने सोमवार को अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के करीबी कारोबारी रियाज भाटी को रंगदारी मांगने से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

मुंबई : मुंबई पुलिस की जबरन वसूली निरोधक शाखा की टीम ने सोमवार को अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के करीबी कारोबारी रियाज भाटी को रंगदारी मांगने से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि भाटी का अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से संबंध बताया जाता है और वह वर्सोवा पुलिस थाने में दर्ज रंगदारी मामले में वांछित था। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, दरअसल रियाज भाटी और मोहम्मद सलीम इकबाल कुरैशी उर्फ सलीम फ्रूट ने वर्सोवा के एक कारोबारी को जान से मारने की धमकी दी थी।

Read More ठाणे जिले के भिवंडी से लापता हुआ 17 वर्षीय मासूम... अपहरण का मामला दर्ज

ये दोनों ही दाऊद इब्राहिम और छोटा शकील के करीबी रिश्तेदार बताए जाते हैं। उन्होंने बताया कि भाटी और सलीम फ्रूट ने व्यापारी से 30 लाख रुपये कीमत की एक कार और 7.5 लाख रुपये नकद वसूले थे। उन्होंने बताया कि इब्राहिम के करीबी छोटा शकील और शकील के रिश्तेदार सलीम फ्रूट को भी प्राथमिकी में नामजद किया गया है।

Read More मुंबई एयरपोर्ट पर फिडे महिला विश्व कप 2025 चैंपियन दिव्या देशमुख का जोरदार स्वागत

मुंबई क्राइम ब्रांच की एंटी एक्सटॉर्शन सेल (एईसी) ने आरोपी को अंधेरी वेस्ट से गिरफ्तार किया है। अधिकारी ने बताया कि एईसी कार्यालय में पूछताछ के बाद भाटी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को आज यानी मंगलवार (27 सितंबर) को अदालत में पेश किया जाएगा। 

Read More ठाणे : सांसद और विधायक स्टिकर लगी गाड़ियों की संख्या में भारी वृद्धि

इससे पहले भाटी को रंगदारी, जमीन हड़पने और फायरिंग समेत कई मामलों में गिरफ्तार किया जा चुका है। अधिकारी ने कहा कि उसने साल 2015 और साल 2020 में फर्जी पासपोर्ट का इस्तेमाल कर देश से भागने की भी कोशिश की थी।

Read More बांद्रा पुलिस ने नाबालिग साली से बलात्कार के आरोप में 40 वर्षीय व्यक्ति को किया गिरफ्तार 

उन्होंने कहा कि छोटा शकील के रिश्तेदार सलीम फ्रूट को पहले राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने डी कंपनी सिंडिकेट के खिलाफ एक मामले में गिरफ्तार किया था। अधिकारी ने कहा कि सलीम फ्रूट न्यायिक हिरासत में है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News