21 सितंबर को नहीं होगी ठाणे के कुछ इलाकों में पानी की सप्लाई...
There will be no water supply in some areas of Thane on September 21

Thane जिले में झमाझम बारिश हुई। जिस कारण भातसा नदी में भी कई बार बाढ़ आई। बाढ़ के पानी के साथ जैकवेल में बड़े पैमाने पर कचरा और कीचड़ जमा हो गया है। जिससे पिसे स्थित पंप के स्ट्रेन में कचरा और कीचड़ फंस गया है।
ठाणे : ठाणे जिले में झमाझम बारिश हुई। जिस कारण भातसा नदी में भी कई बार बाढ़ आई। बाढ़ के पानी के साथ जैकवेल में बड़े पैमाने पर कचरा और कीचड़ जमा हो गया है। जिससे पिसे स्थित पंप के स्ट्रेन में कचरा और कीचड़ फंस गया है।
जिसे साफ करने का काम आगामी बुधवार 21 सितंबर को सवेरे 9:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक शट डाउन आवश्यक है। इस अत्यावश्यक कार्य हेतु स्टेम प्राधिकरण से ठाणे महानगरपालिका को जल आपूर्ति बाधित रहेगी। परिणामस्वरूप शहर में जलापूर्ति की समस्या होगी।
इसके साथ ही इंदिरा नगर की ओर जाने वाले 1968 मुख्य गुरुत्व जलवाहिनी के क्रॉस कनेक्शन के लिए इंदिरानगर संप से इंदिरानगर, रामनगर, श्रीनगर, लोकमान्य नगर, रुपादेवी, येऊर, डिफेन्स, विठ्ठल क्रिडा मंडळ, किसननगर भागों में बुधवार 21 सितंबर को सवेरे 9:00 बजे से गुरुवार रात्रि 9:00 बजे तक जलापूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी।
1 से 2 दिनों के लिए कम दबाव में पानी की आपूर्ति इस संदर्भ में महानगरपालिका प्रशासन ने शहर के नागरिकों को आगाह करते हुए अपील की है कि वे समय रहते अपने घरों में पानी का अतिरिक्त भंडारण पहले ही कर लें। ताकि परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। दूसरी ओर प्रशासन ने कहा है कि दोनों शट डाउन के कारण आगामी 1 से 2 दिनों तक कम दबाव में जलापूर्ति होगी।