देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में बनेगा हिंदी पत्रकार भवन...मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दिया आश्वासन

Hindi Journalist Bhawan will be built in the country's financial capital Mumbai Chief Minister Eknath Shinde has given assurance

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में बनेगा हिंदी पत्रकार भवन...मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दिया आश्वासन

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में हिंदी पत्रकार भवन बनाने का महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आश्वासन दिया है। हिंदी दिवस पर अपने सरकारी निवास नंदनवन में आमंत्रित मुंबई हिंदी पत्रकार संघ सहित अन्य हिंदीभाषी पत्रकारों की उपस्थिति में मुख्यमंत्री शिंदे ने यह आश्वासन दिया।

मुंबई : देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में हिंदी पत्रकार भवन बनाने का महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आश्वासन दिया है। हिंदी दिवस पर अपने सरकारी निवास नंदनवन में आमंत्रित मुंबई हिंदी पत्रकार संघ सहित अन्य हिंदीभाषी पत्रकारों की उपस्थिति में मुख्यमंत्री शिंदे ने यह आश्वासन दिया।

सर्वप्रथम सभी हिंदी भाषी पत्रकारों को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मुंबई में हिंदी पत्रकार भवन बनाने की मांग को पूरा किया जाएगा। इसके पहले मुंबई हिंदी पत्रकार संघ के अध्यक्ष आदित्य दुबे, संयुक्त सचिव राजकुमार सिंह ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के समक्ष मुंबई में हिंदी पत्रकार भवन भवन का मामला उठाया।

Read More मुंबई : दही हांडी उत्सव में भाग लेने वाले 1.5 लाख गोविंदाओं के लिए बीमा कवरेज 

मुंबई में हिंदी भाषी पत्रकारों की तादाद बहुत बड़ी है और सभी को एक हिंदी पत्रकार भवन की कमी लगातार महसूस होती है। मुंबई हिंदी पत्रकार संघ इस संबंध में लगातार प्रयास कर रहा है। संघ की इस मांग को तुरंत मान्य करते हुए मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि आश्वासन दिया कि मुंबई में हिंदी पत्रकार भवन बनाया जाएगा।

Read More नवी मुंबई : कम कीमत पर सोना देने का लालच; 8 लाख रुपये की ठगी

 

Read More मुंबई :  65 वर्षीय व्यवसायी ने फेसबुक पर दोस्त बनी महिला के हाथों 52 लाख रुपये गँवाए

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News