Ranveer Singh का पुलिस के सामने खुलासा, तस्वीर के साथ छेड़छाड़ करने का लगाया आरोप...

Ranveer Singh disclosed to the police, accused of tampering with the picture...

Ranveer Singh का पुलिस के सामने खुलासा, तस्वीर के साथ छेड़छाड़ करने का लगाया आरोप...

Ranveer Singh अपने बोल्ड फोटोशूट के जरिए सुर्खियों में बने रहे थे और उनका खूब विरोध भी हुआ था। अभिनेता ने फोटोशूट मामले में मुंबई पुलिस को दिए अपने बयान में अहम खुलासा किया था।

Ranveer Singh अपने बोल्ड फोटोशूट के जरिए सुर्खियों में बने रहे थे और उनका खूब विरोध भी हुआ था। अभिनेता ने फोटोशूट मामले में मुंबई पुलिस को दिए अपने बयान में अहम खुलासा किया था। अभिनेता का कहना है कि जिस तस्वीर के लिए उनके खिलाफ मुंबई में 26 जुलाई को अश्लीलता के आरोप में शिकायत दर्ज की गई थी, उस फोटो के साथ छेड़छाड़ की गई है।

रणवीर सिंह ने कहा है कि यह फोटो उनके सोशल मीडिया अकाउंट से अपलोड नहीं की गई थी। अभिनेता रणवीर सिंह ने 29 अगस्त को मुंबई पुलिस को दिए अपने बयान में यह दावा किया कि उनके इंस्टाग्राम अकाउंट से वह तस्वीर शेयर नहीं की गई।

Read More मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम को धमकी भरा कॉल आने के बाद हड़कंप

अभिनेता ने कहा कि जिस तस्वीर का न्यूयॉर्क स्थित पेपर मैगजीन का हिस्सा होने की बात की जा रही है, वह इंस्टाग्राम पर उनके द्वारा शेयर की गई सात तस्वीरों में नहीं है। उस फोटो के साथ छेड़छाड़ की गई है। इसी एक तस्वीर के आधार पर, जिसमें कथित रूप से अभिनेता का प्राइवेट पार्ट दिख रहा है, मुंबई पुलिस ने अभिनेता के खिलाफ अश्लीलता के आरोप में शिकायत दर्ज की थी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने अब यह पुष्टि करने के लिए तस्वीर को फॉरेंसिक लैब में भेज दिया है, ताकि पता चल सके कि यह मॉर्फ्ड है या नहीं।

Read More महाराष्ट्र में EVM गड़बड़ी का दावा FAKE, किसी भी चुनावी ड्यूटी में शामिल नहीं था बर्खास्त पुलिस अधिकारी

अगर यह पता चलता है कि तस्वीर से छेड़छाड़ की गई है, तो रणवीर सिंह को मामले में क्लीन चिट मिलने की संभावना है। क्योंकि मामला इसी एक फोटो के आधार पर उनके खिलाफ अश्लीलता का मामला दर्ज किया गया है। एक अधिकारी ने कहा, अभिनेता ने अपने बयान में कहा है कि जो सात तस्वीरें उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं, वे अश्लील नहीं थीं और उन्होंने अंडरवियर पहना हुआ था।

Read More मुंबई: एक बार फिर सलमान खान के घर में शख्स के घुसने का मामला सामने आया; बांद्रा पुलिस ने FIR दर्ज की

उन्होंने कहा कि जिस तस्वीर को लेकर शिकायतकर्ता ने मामला दर्ज कराया है, वह फोटोशूट का हिस्सा नहीं थी। उन्होंने हमें फोटोशूट के दौरान ली गई सभी तस्वीरों दी हैं। पुलिस ने उनके इंस्टाग्राम पोस्ट की भी जांच की है, जिसमें शिकायतकर्ता वाली तस्वीर नहीं हैं।

Read More ठाणे के बिल्डर को लोन धोखाधड़ी में लगा 2.7 करोड़ रुपये का चूना; पुलिस ने जांच शुरू की