बांद्रा : शादी का झांसा देकर एक्ट्रेस से करता रहा रेप... गिरफ्तार हुआ मुंबई का बिल्डर

Bandra: Mumbai builder arrested for raping actress on the pretext of marriage

बांद्रा : शादी का झांसा देकर एक्ट्रेस से करता रहा रेप... गिरफ्तार हुआ मुंबई का बिल्डर

बांद्रा में पुलिस ने एक अभिनेत्री को शादी का झांसा देकर उसके साथ लगातार रेप करने के आरोप में एक बिल्डर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी के मुताबिक आरोपी आदित्य अजय कपूर उपनगरीय बांद्रा में एक दोस्त के आवास पर 24 वर्षीय अभिनेत्री से मिला था।

मुंबई : बांद्रा में पुलिस ने एक अभिनेत्री को शादी का झांसा देकर उसके साथ लगातार रेप करने के आरोप में एक बिल्डर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी के मुताबिक आरोपी आदित्य अजय कपूर उपनगरीय बांद्रा में एक दोस्त के आवास पर 24 वर्षीय अभिनेत्री से मिला था।

पीड़ित अभिनेत्री कुछ तेलुगु फिल्मों में काम कर चुकी है। रिपोर्ट के मुताबिक अधिकारी ने बताया कि आरोपी आदित्य अजय कपूर ने शादी का वादा कर महिला से शारीरिक संबंध बनाए। शिकायतकर्ता का आरोप है कि कपूर ने कफ परेड इलाके में अपने आवास पर और गोवा में भी उसके साथ दुष्कर्म किया।

Read More 26 जनवरी को मरीन ड्राइव से बांद्रा-वर्ली सी लिंक तक अंतिम फेज खुलने की उम्मीद

पुलिस अधिकारी ने प्राथमिकी के हवाले से इस मामले की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि जब अभिनेत्री ने शादी के लिए कहा, तो आरोपी ने जोर देकर कहा कि वह उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए रखे। इतना ही नहीं अभिनेत्री ने जब मना किया तो आरोपी ने गाली देना और मारपीट करना शुरू कर दिया।

Read More मुंबई : लापता 7 वर्षीय लड़के जोहान का शव गेटवे ऑफ इंडिया के पास मिला

उसने पीड़िता के माता-पिता के फोन नंबरों पर अश्लील संदेश भेजे और उसे जान से मारने की धमकी दी। प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने पुलिस से संपर्क किया। फिलहाल कपूर को दुष्कर्म और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम सहित भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है। पुलिस इस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। यह भी बताया गया है कि पुलिस संबंधित पक्षों से बातचीत कर रही है और दोनों के कुछ जानने वालों के बयान भी दर्ज कर रही है।

Read More मोबाइल फोन विवाद के चलते युवक का अपहरण; मालवानी पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News