भायखला : ऑनलाइन दोस्ती दोस्ती, फिर हुआ प्यार... और अब व्यक्ति खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज

Byculla: Online friendship friendship, then love happened... and now a case of rape has been filed against the person

भायखला : ऑनलाइन दोस्ती दोस्ती, फिर हुआ प्यार... और अब व्यक्ति खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज

ऑनलाइन दोस्ती और फिर प्यार करना मुंबई की एक महिला को भारी पड़ा है। जानकारी के मुताबिक, मुंबई   के भायखला  में रहने वाली की 38 वर्षीय महिला ने ठाणे जिले के मुंब्रा के 32 वर्षीय व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है।

मुंबई : ऑनलाइन दोस्ती और फिर प्यार करना मुंबई की एक महिला को भारी पड़ा है। जानकारी के मुताबिक, मुंबई   के भायखला  में रहने वाली की 38 वर्षीय महिला ने ठाणे जिले के मुंब्रा के 32 वर्षीय व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है।

महिला ने रेप की शिकायत माथेरान पुलिस स्टेशन  में की है। आरोप है कि शख्स ने महिला को इंस्टाग्राम के जरिए फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर उससे दोस्ती की और फिर प्यार के जाल में फंसाकर बलात्कार किया। शिकायतकर्ता के मुताबिक, शादी का झांसा देकर आरोपी ने माथेरान के एक होटल में महिला से दुष्कर्म किया और बाद में पैसे भी मांगे।

Read More मुंबई : पान बेचने की आड़ में बेच रहा था ड्रग्स... पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन, आरोपी गिरफ्तार

बाद में उसने पीड़िता से कन्नी काटनी शुरू कर दी। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस अब उनकी बोर्डिंग एंट्री के बारे में पता लगाने के लिए संबंधित होटल के रिकॉर्ड खंगाल रही है। साथ ही सोशल मीडिया पर दोनों के बीच हुई बातचीत की भी पड़ताल कर रही है।

Read More मुंबई : `संग्रहिका` के रूप में हुआ डबल-डेकर बस का पुनर्जन्म 

आरोपी पर रेप और आपराधिक धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है। कई लोगों का आरोप है कि माथेरान के लॉज में अवैध गतिविधियां होती हैं। इससे पहले भी मुंबई के पास इस मशहूर हिल स्टेशन माथेरान में रेप और हत्या जैसे गंभीर अपराध हो चुके हैं।

Read More “हिंदुओं के अपमान के खिलाफ दादर में शिवसेना का विरोध प्रदर्शन!” हिंदुओं की बदनामी नही सहेंगे : शिवसेना पूर्व नगर सेवक समाधान सरवणकर

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News