जेल में बंद महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख जेल में हुए बेहोश, जेजे अस्पताल ले जाया गया...

Jailed former Maharashtra Home Minister Anil Deshmukh faints in jail, taken to JJ Hospital...

जेल में बंद महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख जेल में हुए बेहोश, जेजे अस्पताल ले जाया गया...

भ्रष्ट्राचार के आरोपों में जेल में बंद महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख शुक्रवार को कारागार में ही बेहोश गए। पूर्व मंत्री को बेहोश होने के बाद मुंबई के सरकारी जेजे अस्पताल में जे जाया गया है।

मुंबई : भ्रष्ट्राचार के आरोपों में जेल में बंद महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख शुक्रवार को कारागार में ही बेहोश गए। पूर्व मंत्री को बेहोश होने के बाद मुंबई के सरकारी जेजे अस्पताल में जे जाया गया है।

जेल के एक अधिकारी ने बताया कि भ्रष्टाचार के एक कथित मामले में यहां आर्थर रोड जेल में बंद देशमुख को चक्कर आया और वह बेहोश हो गए।

Read More मुंबई : पानी की समस्या को हल करने के लिए मनपा ने कसा शिकंजा... विभाग ने काटे 46 अवैध नल कनेक्शन

उन्होंने बताया कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता ने सीने में दर्द की शिकायत की। उन्होंने बताया कि उनका रक्तचाप बढ़ा हुआ पाया गया और ईसीजी रिपोर्ट असामान्य थी।

Read More महाराष्ट्र के अस्पतालों में डॉक्टर्स और नर्स की भारी कमी, कैग की रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

अधिकारी ने बताया कि देशमुख का अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है। देशमुख को पहले नवंबर 2021 में प्रवर्तन निदेशालय ने और बाद में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने गिरफ्तार किया था। फिलहाल वह न्यायिक हिरासत में हैं।

Read More कांदिवली इलाके में जादू टोना से पैसे डबल करने के नाम पर धोखाधडी !

मार्च 2021 में तत्कालीन मुंबई पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह ने आरोप लगाए थे कि देशमुख ने पुलिस अधिकारियों को शहर के रेस्टोरेंट और बार से 100 करोड़ रुपए प्रतिमाह जुटाने के लिए कहा था।

Read More बॉम्बे हाईकोर्ट ने बीसीसीआई के पूर्व उपाध्यक्ष ललित मोदी की याचिका खारिज 

बीते साल अप्रैल में एक वकील की तरफ से दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने CBI को शुरुआती जांच के आदेश दिए थे। सीबीआई ने अपनी जांच के आधार पर देशमुख के खिलाफ FIR दर्ज की थी।

पिछले महीने विशेष सीबीआई अदालत में डिफॉल्ट बेल के लिए पहुंचे महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख को झटका दिया था। कोर्ट ने जमानत याचिका को खारिज कर दिया था।

देशमुख भ्रष्टाचार मामले में राहत चाहते थे। खास बात है कि कोर्ट ने मामले में दो और आरोपियों की याचिका को खारिज किया।