कल्याण पश्चिम में गांधारी ब्रिज के पास प्रतिबंधित गुटखा सहित 45 लाख का सामान जब्त...

Goods worth 45 lakh including banned gutkha seized near Gandhari Bridge in Kalyan West.

कल्याण पश्चिम में गांधारी ब्रिज के पास प्रतिबंधित गुटखा सहित 45 लाख का सामान जब्त...

खड़कपाड़ा पुलिस और पुलिस उपायुक्त की एक विशेष टीम ने रविवार को तड़के तीन बजे कल्याण पश्चिम में गांधारी ब्रिज के पास एक कंटेनर से प्रतिबंधित गुटखा जब्त किया. इस गुटखा की बाजार कीमत 25 लाख रुपये है।

कल्याण : खड़कपाड़ा पुलिस और पुलिस उपायुक्त की एक विशेष टीम ने रविवार को तड़के तीन बजे कल्याण पश्चिम में गांधारी ब्रिज के पास एक कंटेनर से प्रतिबंधित गुटखा जब्त किया. इस गुटखा की बाजार कीमत 25 लाख रुपये है। पुलिस की गिरफ्त में 20 लाख रुपये का एक कंटेनर व गुटखा सहित कुल 45 लाख रुपये का है. जब्त कंटेनर कर्नाटक आरटीओ में पंजीकृत है।

कंटेनर में गुटखा की कुल 135 बोरी थी। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों कि गिरफ्तार किया है साथ ही एक आरोपी फरार बताए जा रहे हैं. गिरफ्तार आरोपियों के नाम मशक महबूबसाब इनामदार (35), लव शमसुंदर साहनी (27) प्रेमानंद दिनेश कोठारे (28) है जबकि फरार आरोपियों के नाम रजनीकांत मोहन गायकवाड़ (28) है. कांस्टेबल नवनाथ रामचंद्र डोंगरे की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है.

Read More मनपा ने एक दिन में हटाए 323 टन डेब्रिज, 1462 मनपा कर्मी और 784 स्वयंसेवी संस्था के कर्मचारी हुए शामिल...

तीन आरोपी उल्हासनगर के हैं. पुलिस ने बताया,  रविवार रात दो बजे के बीच गुप्त सूचना मिली कि महाराष्ट्र में प्रतिबंधित गुटका से लदा एक कंटेनर थोक बिक्री के लिए ले जाया जा रहा है.

Read More मुंबई : तेज रफ्तार बाइक सवार की टक्कर से 14 वर्षीय छात्रा की मौके पर ही मौत

जिसके बाद जाल बिछा कर गांधारी पुल के पास भंडारी चौक पर संदिग्ध कंटेनर को रोकने का आदेश दिया. जब इसकी तलाशी ली गई तो इसमें से प्रतिबंधित गुटखा मिला. हालांकि अंधेरे कला फायदा उठा कर ड्राइवर रजनीकांत गायकवाड़ कंटेनर से बाहर कूद गया और फरार हो गया.

Read More मुंबई : तीन प्रमुख भूखंडों की नीलामी के बीएमसी के प्रस्ताव को बोलीदाताओं से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई
दहिसर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रक ने मोटरसाइकिल को मार दी टक्कर; सिर कुचल जाने से 2 की मौत
ठाणे में ट्रैफिक जाम एक दुष्चक्र; व्यस्त सड़कों पर मैकेनिकल खराबी और ब्रेकडाउन
मुंबई : BMC चुनावों से पहले ट्रैफिक और सिविक मुद्दों पर चर्चा 
मुंबई : प्राइवेट वृद्धाश्रम बिना रजिस्ट्रेशन या रेगुलेशन के बढ़ते जा रहे हैं; रेगुलेट करने के लिए एक व्यापक पॉलिसी लाएगी महाराष्ट्र सरकार
पुणे : अतिरिक्त नगर आयुक्त पवनीत कौर ने एक सख्त निर्देश जारी किया है, जिसमें सभी विभागों के प्रमुखों को निर्देश