बीएमसी कमिश्नर अजॉय मेहता बने महाराष्ट्र के नए मुख्य सचिव

बीएमसी कमिश्नर अजॉय मेहता बने महाराष्ट्र के नए मुख्य सचिव

मुंबई: बीएमसी कमिश्नर (BMC commissioner) अजॉय मेहता महाराष्ट्र के नए मुख्य सचिव (Chief Secretary) होंगे. वर्तमान मुख्य सचिव यूपीएस मदान अब मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) के विशेष सलाहकार होंगे. देश में चल रहे लोकसभा चुनावों के कारण चुनाव आचार संहिता लागू होने के साथ ही मेहता की नियुक्ति को चुनाव आयोग ने मंजूरी दी है. अजॉय मेहता 1984 बैच के IAS ऑफिसर हैं. मेहता इस साल सितंबर में रिटायर होंगे.

अजॉय मेहता के मुख्य सचिव बनने के बाद बीएमसी कमिश्नर का पद खाली हो गया. माना जा रहा है कि इस पद पर जल्द की नियुक्ति की जाएगी. मानसून सीजन निकट होने के कारण इस पद पर जल्द नियुक्ति होना भी अनिवार्य है.

Read More मुंबई : 3000 रुपये में पासपोर्ट, विदेश भेजने का खेल, मुंबई में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर

गौरतलब है कि अजॉय मेहता का विवादों से पुराना नाता रहा है. इससे पहले मुंबई कांग्रेस के तत्कालीन अध्यक्ष संजय निरुपम ने उनपर घोटालों का आरोप लगाया था. निरुपम ने अपने बयान में कहा था कि अजोय मेहता जब ऊर्जा विभाग में पदस्थ थे तब उन पर घोटाले के कई आरोप लगे थे.

Read More मुंबई भाजपा रैली : महिला से विवाद पर मंत्री गिरीश महाजन और महापौर ने मांगी माफी

निरुपम ने यह भी कहा था कि अजॉय मेहता पर 4,372 करोड़ रुपये के बिजली घोटाले का आरोप है. इसके अलावा 2 लाख बिजली मीटर की खरीद में भी उन पर घोटाले के आरोप लगे हैं. इतना ही नहीं एमएसईडीसी के संचालक पद पर आसीन रहते हुए मेहता ने सरकार की इजाजत के बिना 10 बार विदेश दौरे किए हैं, यह भी एक गंभीर गुनाह है.

Read More मुंबई हिट-एंड-रन मामला 2024 : जब्त बीएमडब्ल्यू लौटाने से अदालत ने किया मना

Related Posts