गाइडलाइन में धूमधाम से मनाओ गणेशोत्सव - मनपा आयुक्त चहल

Celebrate Ganeshotsav with pomp in the guideline - Municipal Commissioner Chahal

गाइडलाइन में धूमधाम से मनाओ गणेशोत्सव - मनपा आयुक्त चहल

कोरोना महामारी कम होने के साथ ही इस वर्ष गणेशोत्सव का त्योहार खूब धूमधाम से मनाया जाएगा। लोगों में गणेशोत्सव का उत्साह को देखते हुए मनपा ने गणेशोत्सव के नियमों की विवरण पुस्तिका जारी की है।

मुंबई : कोरोना महामारी कम होने के साथ ही इस वर्ष गणेशोत्सव का त्योहार खूब धूमधाम से मनाया जाएगा। लोगों में गणेशोत्सव का उत्साह को देखते हुए मनपा ने गणेशोत्सव के नियमों की विवरण पुस्तिका जारी की है। सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडलों और गणेश भक्तों को गणेशोत्सव के इस पुस्तक में दिए गए नियमों का पालन करना अनिवार्य किया गया है।

मनपा आयुक्त इकबाल सिंह चहल की अगुवाई में ‘श्री गणेशोत्सव सूचना पुस्तिका – २०२२’ का प्रकाशन किया गया। इस वर्ष की गणेशोत्सव सूचना पुस्तिका में गणेशोत्सव से संबंधित विभिन्न मामलों की जानकारी दी गई है।

Read More मुंबई : टिकट प्रणाली की सुविधा में सुधार लाने का लक्ष्य; व्हाट्सएप जैसे चैट-आधारित ऐप के माध्यम से टिकट प्रणाली 

मनपा मुख्यालय में इस अवसर पर पूर्व महापौर निर्मला सामंत-प्रभाववलकर, अतिरिक्त आयुक्त अश्विनी भिड़े, आशीष शर्मा, पी.वेलरासु, डॉ. संजीव कुमार तथा संयुक्त आयुक्त अजीत कुंभर , संयुक्त आयुक्त, उपायुक्त, निदेशक, लेखा प्रमुख, सहायक आदि लोग उपस्थित थे।
पुस्तिका में मुख्य रूप से सामान्य जानकारी, मंडप अनुमति आवेदन का मॉडल, विभिन्न दिशानिर्देश, इस संबंध में जारी परिपत्र, नगर निगम पार्क  विभाग के परिपत्र, गणेशोत्सव के दौरान विज्ञापन प्रदर्शित करने के मानदंड, मनपा और अन्य महत्वपूर्ण नियंत्रण कक्षों के संपर्क नंबर, वॉर्डों के नियंत्रण कक्षों के संपर्क नंबर आदि महत्वपूर्ण जानकारी शामिल है।

Read More मुंबई : पान बेचने की आड़ में बेच रहा था ड्रग्स... पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन, आरोपी गिरफ्तार

प्राकृतिक विसर्जन स्थलों का क्षेत्र अनुसार नक्शा, कृत्रिम विसर्जन तालाबों की संभागवार सूची, त्योहारों और समारोहों के लिए सड़कों पर अस्थायी निर्माण की अनुमति देने के संबंध में नीति के महत्वपूर्ण प्रावधान, मूर्ति विसर्जन के दिनों में उच्च ज्वार का समय, समुद्र तट पर सुरक्षा रक्षकों के नंबर आदि की जानकारी दी गई है।
चूंकि इस साल का गणेशोत्सव कोरोना महामारी के प्रतिबंधों के साये से मुक्त होकर मनाया जा रहा है।

Read More मुंबई : जून से अब तक बीएमसी के पोर्टल पर गड्ढों की 7,675 शिकायतें दर्ज

इसलिए इस साल मनपा दो साल बाद एक बार फिर श्री गणेश गौरव पुरस्कार प्रतियोगिता का आयोजन किया है। यह इस प्रतियोगिता का ३३वां वर्ष होगा। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए लोगों को पुस्तक में दिए गए आवेदन को भरना होगा। उसमें दिए गए सभी नियमों का पालन जरूरी है।

Read More मुंबई : `संग्रहिका` के रूप में हुआ डबल-डेकर बस का पुनर्जन्म 

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News