मुख्यमंत्री शिंदे के विधायक की दादागिरी, बोले- हाथ-पैर तोड़ दो...जमानत मैं करा दूंगा...

Chief Minister Shinde's MLA's grandfather, said - break hands and feet ... I will get bail ...

मुख्यमंत्री शिंदे के विधायक की दादागिरी, बोले- हाथ-पैर तोड़ दो...जमानत मैं करा दूंगा...

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के समर्थक विधायक प्रकाश सुर्वे की दादगिरी सामने आई है। विधायक ने एक कार्यक्रम के दौरान उद्धव ठाकरे गुट पर निशना साधते हुए कहा-आने वाले चुनाव में हम उनको उनकी औकात देखा देंगे।

मुंबई : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के समर्थक विधायक प्रकाश सुर्वे की दादगिरी सामने आई है। विधायक ने एक कार्यक्रम के दौरान उद्धव ठाकरे गुट पर निशना साधते हुए कहा-आने वाले चुनाव में हम उनको उनकी औकात देखा देंगे। इतना ही उन्होंने समर्थकों से कहा कि जो भी आपके काम के बीच में आए तो उसका हाथ तोड़ देना, हाथ नहीं तो टांग तोड़ देना...बाद मैं आपकी जमानत करा लूंगा।

हम किसी से लड़ेंगे नहीं, लेकिन अगर कोई हमसे लड़ेगा तो हम छोड़ेंगे नहीं

Read More पनवेल नगर निगम ने फर्जी डॉक्टरों के खिलाफ शुरू की कार्रवाई 

दरअसल, विधायक प्रकाश सुर्वे दहिसर कोकणी पाड़ा बुद्ध विहार में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में पहुंचे हुए थे। जहां उन्होंने जनता को संबोंधित  करते हुए यह भड़काऊ बयान दिया है। उन्होंने ठाकरे गुट पर तंज कसते हुए कहा- अब किसी की दादागिरी नहीं चलने वाली है। कोई आंख नहीं दिखा पाएगा।

Read More कसारा स्टेशन पर उपनगरीय ट्रेन के डिब्बे में भूस्खलन का मलबा घुसने से एक पुरुष यात्री घायल

इसके बाद भी कोई आपके काम के बीच में आता है तो उसके हाथ नहीं तोड़ सकते तो टांग तोड़ देना। दूसरे दिन मैं जमानत करा दूंगा। हम किसी से लड़ेंगे नहीं, लेकिन अगर कोई हमसे लड़ेगा तो हम उसे छोड़ेंगे नहीं। आप टेंशन नहीं लेना।

Read More 15 अगस्त को पूरे महाराष्ट्र में मौली जुलूस निकाला जाएगा

देश मना रहा अमृत महोत्सव और विधायक दे रहे ऐसे बयान

Read More कसारा के पास तीन वाहनों की टक्कर में 25 लोग घायल, 7 की हालत गंभीर

विधायक के इस विवादित बयान के बाद शिवसेना नेताओं की तरफ से दहिसर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत शिवसेना के पूर्व पार्षद उदेश पाटेकर ने दर्ज करवाई है। उन्होंने पुलिस को विधायक के विवादित बयान की वीडियो क्लिप सौंपी है।

पाटेकर ने अपने शिकायत पत्र में कहा है कि आज जब देश स्वतंत्रता दिवस का अमृत महोत्सव मना रहा है तो देश के संविधान और लोकतंत्र के ट्रस्टी माने जाने वाले विधायक ऐसे भड़काऊ भाषण देते हैं। इसलिए इस तरह का भड़काऊ भाषण देने वाले विधायक पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। 

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News