गढ़चिरौली में मतदान केंद्र के पास नक्सिलयों का IED से हमला, कोई भी घायल नहीं

गढ़चिरौली में मतदान केंद्र के पास नक्सिलयों का IED से हमला, कोई भी घायल नहीं

लोकसभा चुनाव 2019 के पहले चरण के लिए मतदान जारी है। इस बीच खबर है कि महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले के एतापल्ली में मतदान केंद्र के नजदीक नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया है। हालांकि अभी तक किसी के भी घायल होने की खबर नहीं है।

बता दें कि एक दिन पहले (10 अप्रैल) भी नक्सलियों ने गढ़चिरौली में सीआरपीएफ की पेट्रोलिंग टीम पर हमला किया था। जिसमें कई जवान घायल हुए और एक की हालत नाजुक बताई गई। सभी घायल जवान अस्पताल में भर्ती हैं जहां उनका उपचार चल रहा है।

Read More  मुंबई : महाराष्ट्र विधान भवन परिसर में हुई हाथापाई के मामले में गिरफ्तार लोगों को अदालत ने दी जमानत

इससे पहले छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने भाजपा के एक काफिले को निशाना बनाया था। जिसमें भाजपा विधायक समेत पांच जवान शहीद हो गए थे।

Read More कसारा के पास तीन वाहनों की टक्कर में 25 लोग घायल, 7 की हालत गंभीर

बता दें कि आज लोकसभा चुनाव 2019 के पहले चरण के लिए 20 राज्यों की 91 सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है। मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इस चरण में 227 राष्ट्रीय दलों समेत कुल 1279 प्रत्याशी चुनावी जंग लड़ रहे हैं। महाराष्ट्र में रामटेक, वर्धा, भंडारा-गोंदिया, नागपुर, गढ़चिरौली चिमूर, यवतमाल-वाशिम, चंद्रपुर लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है।

Read More भिवंडी : खतरनाक इमारत का हिस्सा झुकने से खाली कराकर तोड़ने का काम शुरू

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

“हिंदुओं के अपमान के खिलाफ दादर में शिवसेना का विरोध प्रदर्शन!” हिंदुओं की बदनामी नही सहेंगे : शिवसेना पूर्व नगर सेवक समाधान सरवणकर “हिंदुओं के अपमान के खिलाफ दादर में शिवसेना का विरोध प्रदर्शन!” हिंदुओं की बदनामी नही सहेंगे : शिवसेना पूर्व नगर सेवक समाधान सरवणकर
मुंबई: मंत्री पद से इस्तीफा देने के पांच महीने के बाद भी धनंजय मुंडे ने शासकीय बंगला खाली नहीं किया; 42 लाख रुपये का जुर्माना
जबलपुर : डुमना एअरपोर्ट पर इंडिगो विमान का टायर क्षतिग्रस्त; घटना में कोई हताहत नहीं
नई दिल्ली : क्या बॉम्बे हाई कोर्ट छुट्टी पर है? सुप्रीम कोर्ट का सवाल
भिवंडी : ऑटो रिक्शा व मोटरसाइकिल आमने-सामने टकराई; एक युवक की मौत, छह गंभीर रूप से घायल
कल्याण : केडीएमसी के कर वसूली केंद्रों पर छुट्टी के दिन भी उमड़े लोग; तीन प्रभागों में 15.38 लाख रुपए की कर वसूली 31 अगस्त तक 5% की छूट भी उपलब्ध