Mumbai: Campaign led by DCP Dr. Praveen Mundhe; Bangladeshis living with fake documents arrested
Mumbai 

मुंबई : डीसीपी डॉ. प्रविण मुंढे के नेतृत्व में अभियान ; फर्जी दस्तावेज से रह रहे बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया

मुंबई : डीसीपी डॉ. प्रविण मुंढे के नेतृत्व में अभियान ; फर्जी दस्तावेज से रह रहे बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया महाराष्ट्र में बांग्लादेशियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। सालों से छिपकर, फर्जी दस्तावेज से रह रहे बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया जा रहा है। हाल ही में चेंबूर आरसीएफ से 7 बांग्लादेशी नागरिकों की गिरफ्तारी के बाद, डीसीपी डॉ. प्रविण मुंढे (जोन 1) के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम ने मुंबई, नवी मुंबई और ठाणे में अभियान चलाया। इसके दौरान शनिवार को 16 और अवैध प्रवासियों (7 पुरुष और 9 महिलाएं) को गिरफ्तार किया गया।  मुंबई, पुणे, ठाणे और नवी मुंबई में अवैध रूप से रहने वाले बांग्लादेशी नागरिकों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इनमें से कई फर्जी भारतीय पहचान पत्र बनवाकर खुद को भारतीय नागरिक साबित कर इन शहरों में वर्षों से रह रहे हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि ये अवैध प्रवासी सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी उठा रहे हैं।  
Read More...

Advertisement