मुंबई : डीसीपी डॉ. प्रविण मुंढे के नेतृत्व में अभियान ; फर्जी दस्तावेज से रह रहे बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया

Mumbai: Campaign led by DCP Dr. Praveen Mundhe; Bangladeshis living with fake documents arrested

मुंबई : डीसीपी डॉ. प्रविण मुंढे के नेतृत्व में अभियान ; फर्जी दस्तावेज से रह रहे बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया

महाराष्ट्र में बांग्लादेशियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। सालों से छिपकर, फर्जी दस्तावेज से रह रहे बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया जा रहा है। हाल ही में चेंबूर आरसीएफ से 7 बांग्लादेशी नागरिकों की गिरफ्तारी के बाद, डीसीपी डॉ. प्रविण मुंढे (जोन 1) के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम ने मुंबई, नवी मुंबई और ठाणे में अभियान चलाया। इसके दौरान शनिवार को 16 और अवैध प्रवासियों (7 पुरुष और 9 महिलाएं) को गिरफ्तार किया गया।  मुंबई, पुणे, ठाणे और नवी मुंबई में अवैध रूप से रहने वाले बांग्लादेशी नागरिकों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इनमें से कई फर्जी भारतीय पहचान पत्र बनवाकर खुद को भारतीय नागरिक साबित कर इन शहरों में वर्षों से रह रहे हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि ये अवैध प्रवासी सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी उठा रहे हैं।

 

मुंबई : महाराष्ट्र में बांग्लादेशियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। सालों से छिपकर, फर्जी दस्तावेज से रह रहे बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया जा रहा है। हाल ही में चेंबूर आरसीएफ से 7 बांग्लादेशी नागरिकों की गिरफ्तारी के बाद, डीसीपी डॉ. प्रविण मुंढे (जोन 1) के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम ने मुंबई, नवी मुंबई और ठाणे में अभियान चलाया। इसके दौरान शनिवार को 16 और अवैध प्रवासियों (7 पुरुष और 9 महिलाएं) को गिरफ्तार किया गया।  मुंबई, पुणे, ठाणे और नवी मुंबई में अवैध रूप से रहने वाले बांग्लादेशी नागरिकों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इनमें से कई फर्जी भारतीय पहचान पत्र बनवाकर खुद को भारतीय नागरिक साबित कर इन शहरों में वर्षों से रह रहे हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि ये अवैध प्रवासी सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी उठा रहे हैं।

चुनावों में डालते थे वोट
पिछले कुछ महीनों में महाराष्ट्र पुलिस और अन्य कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों पर कार्रवाई तेज कर दी है। इन अभियानों के दौरान चौंकाने वाली जानकारियां सामने आई हैं, जिनमें इन लोगों द्वारा भारतीय मतदाता के रूप में चुनावों में भाग लेने के लिए फर्जी दस्तावेजों का उपयोग करना भी शामिल है। 

Read More नवी मुंबई : पारसिक पहाड़ी पर पौधों को पानी देने की व्यवस्था न होने के कारण सूख गया

मुंबई पुलिस ने किया विशेष टास्क फोर्स गठित
घुसपैठ की बढ़ती समस्या को रोकने के लिए मुंबई पुलिस ने विशेष टास्क फोर्स गठित की है। डीसीपी डॉ. प्रविण मुंढे के नेतृत्व में 14 सदस्यीय विशेष पुलिस इकाई ने कलंबोली, पनवेल, कोपरखैरने, कल्याण, मुंब्रा (नवी मुंबई) और शिवड़ी दारुखाना, मानखुर्द, चेंबूर (मुंबई) में छापेमारी की। इस दौरान 16 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने आरोपियों के पास से आधार और पैन कार्ड सहित फर्जी दस्तावेज बरामद किए हैं। डीसीपी डॉ. प्रविण मुंढे के अनुसार, मामले की आगे जांच जारी है।

Read More सैफ अली खान पर हमला : मुंबई पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की; हमारे पास आरोपी के ख़िलाफ पर्याप्त सबूत हैं

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

 मुंबई : ठाणे से मुलुंड के बीच 21 किलोमीटर लंबी वॉटर टनल बनाने की योजना मुंबई : ठाणे से मुलुंड के बीच 21 किलोमीटर लंबी वॉटर टनल बनाने की योजना
मुंबई : महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना नेता यशवंत किलेदार की मुंबई में प्रस्तावित बिहार भवन के निर्माण को रोकने की धमकी पर बिहार सरकार ने दिया जवाब 
मुंबई लोकल यात्रियों की सुरक्षा के लिहाज से बड़ा कदम! अप्रैल 2026 से पटरी पर उतरेगी ऑटोमैटिक डोर नॉन एसी लोकल
मुंबई  : नए मेयर के लिए अभी और करना होगा इंतजार ; बीजेपी गणतंत्र दिवस के बाद 27 जनवरी को रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू करे
कल्याण- डोंबिवली में मनसे ने विकास के नाम पर समर्थन दिया- एकनाथ शिंदे
मुंबई : शिवसेना का नाम और चुनाव चिन्ह विवाद मामले में 18 फरवरी तक टली सुनवाई