ticketless
<% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<% if(node_description!==false) { %> <%= node_description %>
<% } %> <% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
Read More... मुंबई : लोकल ट्रेन में बेटिकट यात्रियों की संख्या बढ़ी; 41.90 लाख यात्रियों को पकड़ा
Published On
By Online Desk
मध्य रेल ने वित्त वर्ष 2025-26 में बिना टिकट और अमान्य टिकट पर यात्रा करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 41.90 लाख यात्रियों को पकड़ा। यह संख्या पिछले वर्ष के 38.05 लाख मामलों की तुलना में करीब 10% अधिक है। रेलवे ने इस दौरान जुर्माने के रूप में रिकॉर्ड 251.91 करोड़ रुपये वसूले, जो पिछले साल के 203.70 करोड़ रुपये से लगभग 24% ज्यादा है। मुंबई : दोगुने हुए बेटिकट यात्री, वेस्टर्न रेलवे सख्त, 3.76 करोड़ रुपये जुर्माना वसूला
Published On
By Online Desk
मुंबई उपनगरीय रेल नेटवर्क में बिना टिकट और अनियमित यात्रा के खिलाफ पश्चिम रेलवे ने सख्त अभियान चलाया है। अप्रैल 2025 से फरवरी 2026 के बीच टिकट जांच अभियानों के दौरान मुंबई उपनगरीय खंड में 10 लाख से अधिक मामलों का पता चला, जिनसे लगभग 50 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला गया। इसी में अगर एसी लोकल की बात करें तो पश्चिम रेलवे की एसी लोकल ट्रेनों में सामान्य टिकट लेकर यात्रा करने वालों पर भी विशेष नजर रखी जा रही है। अप्रैल 2025 से फरवरी 2026 के बीच एसी लोकल में 1.16 लाख से अधिक मामलों में कार्रवाई की गई और 3.76 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला गया। यह आंकड़ा पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 99 प्रतिशत अधिक है। मुंबई : बिना टिकट यात्रा करने वालों की अब खैर नहीं; वेस्टर्न रेलवे ने अभियान तेज
Published On
By Online Desk
मुंबई लोकल ट्रेन में बिना टिकट यात्रा करने वालों की अब खैर नहीं है। वेस्टर्न रेलवे ने अभियान तेज कर दिया है। रेलवे अपने यात्रियों को बेहतर सुविधाएं और आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए मुंबई उपनगरीय लोकल ट्रेनों में लगातार गहन टिकट जांच अभियान चला रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य बिना टिकट या अनियमित यात्रियों की बढ़ती संख्या पर अंकुश लगाना है। मुंबई : पश्चिम रेलवे ने बेटिकट यात्रियों से जुर्माने के रूप में वसूले 62 करोड़
Published On
By Online Desk
पश्चिम रेलवे के जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार अगस्त के दौरान बिना बुक किए सामान के मामलों सहित 1.19 लाख बिना टिकट/अनियमित यात्रियों का पता लगाकर 4.96 करोड़ रुपए की राशि प्राप्त की गई। इसके अलावा अगस्त में पश्चिम रेलवे ने मुंबई उपनगरीय खंड पर 82 हजार मामलों का पता लगाकर 2.62 करोड़ रुपए का जुर्माना प्राप्त किया गया। 
