reports
Maharashtra 

पुणे: एमडी ड्रग्स लैब की खबरों का सीबीएन ने किया खंडन, कहा- केवल उपकरण हुए थे बरामद

पुणे: एमडी ड्रग्स लैब की खबरों का सीबीएन ने किया खंडन, कहा- केवल उपकरण हुए थे बरामद पुणे के दिघी-भोसरी क्षेत्र में कथित तौर पर हाईटेक एमडी (मेफेड्रोन) ड्रग्स लैब संचालित होने की खबरों पर केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो ने स्पष्टीकरण जारी करते हुए इन दावों का खंडन किया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि पुणे में एमडी बनाने वाली कोई सक्रिय प्रयोगशाला नहीं पाई गई थी और इस संबंध में प्रसारित कुछ खबरें तथ्यों पर आधारित नहीं हैं। सीबीएन, नीमच (मध्य प्रदेश) की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, यह मामला फरवरी 2026 में चलाए गए ‘ऑपरेशन वज्र’ से जुड़ा हुआ है। इस अभियान के तहत सबसे पहले मध्य प्रदेश के मंदसौर में छापेमारी कर 8.17 किलोग्राम मेफेड्रोन बरामद किया गया था।
Read More...
Mumbai 

मुंबई : खुले मैदान में रखे कबाड़ के ढेर में आग;  किसी के हताहत होने की सूचना नहीं

मुंबई : खुले मैदान में रखे कबाड़ के ढेर में आग;  किसी के हताहत होने की सूचना नहीं गोरेगांव इलाके में मंगलवार तड़के एक खुले मैदान में रखे कबाड़ के ढेर में आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।  उन्होंने बताया कि आग गोरेगांव (पूर्व) में शकाला औद्योगिक एस्टेट के पास गणेश नगर स्थित गोखले वाडी में तड़के साढ़े तीन बजे लगी।
Read More...
National 

नई दिल्ली : ब्लास्ट को लेकर जो रिपोर्ट सामने आई; खतरनाक विदेशी साजिश की ओर इशारा 

नई दिल्ली : ब्लास्ट को लेकर जो रिपोर्ट सामने आई; खतरनाक विदेशी साजिश की ओर इशारा  राजधानी दिल्ली में लाल किले के पास हुए जोरदार कार धमाके को सरकार ने बुधवार आतंकी हमला माना। वहीं इस पूरे ब्लास्ट की अलग-अलग एंगल से जांच की जा रही है। अब तक इस ब्लास्ट को लेकर जो रिपोर्ट सामने आई है वह एक खतरनाक विदेशी साजिश की ओर इशारा कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, इस पूरे ब्लास्ट की साजिश की डोर तुर्किये में बैठे एक हैंडलर उकासा के हाथ में थी। इसी ने अल-फलाह यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर उमर उन नबी और उसकी टीम को भारत में स्पेक्टैकुलर अटैक्स की ट्रेनिंग और दिशा दी।
Read More...
Mumbai 

मुंबई : ‘आपली चिकित्सा योजना’ एक बार फिर शुरू होने जा रही है; बेहद कम दरों पर ब्लड टेस्ट, रिपोर्ट व्हाट्सऐप पर मिलेगी

मुंबई : ‘आपली चिकित्सा योजना’ एक बार फिर शुरू होने जा रही है; बेहद कम दरों पर ब्लड टेस्ट, रिपोर्ट व्हाट्सऐप पर मिलेगी मुंबईकरों के लिए खुशखबरी है। मुंबई महानगरपालिका की ‘आपली चिकित्सा योजना’ एक बार फिर शुरू होने जा रही है। इस योजना के तहत 1 अगस्त 2025 से मुंबई की 100 स्वास्थ्य संस्थाओं में बहुत ही कम कीमत पर ब्लड टेस्ट (रक्त जांच) की सुविधा मिलेगी। इतना ही नहीं, मरीजों को अपनी रिपोर्ट व्हाट्सऐप पर भी मिल सकेगी।
Read More...

Advertisement