महाराष्ट्र के पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे बने ड्राइवर, कार में बैठाकर अजित पवार को घुमाया अपना चुनाव क्षेत्र

महाराष्ट्र के पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे बने ड्राइवर, कार में बैठाकर अजित पवार को घुमाया अपना चुनाव क्षेत्र

मुंबई : मुंबई: महाराष्ट्र के पर्यावरण मंत्री और युवासेना प्रमुख आदित्य ठाकरे (Aditya Thackeray) का शुक्रवार को एक नया रूप मुंबईवासियों को देखने को मिला। दरअसल उन्होंने राज्य के उप मुख्यमंत्री अजित पवार(Maharashtra Dy. CM Ajit Pawar) को अपनी कार में बैठाकर अपने विधानसभा क्षेत्र में किए गए कार्यों का दौरा करवाया। इस दौरान आदित्य ठाकरे खुद ही कार चला रहे थे। आदित्य ठाकरे मुंबई के वर्ली इलाके से विधायक हैं।

आदित्य ठाकरे के चुनाव क्षेत्र का दौरा कर रहे अजित पवार से जब पत्रकारों ने यह पूछा कि क्या आगामी बीएमसी चुनाव में शिवसेना और एनसीपी के बीच में गठबंधन होगा? इस सवाल पर अजित पवार ने जवाब देते हुए कहा कि आदित्य ठाकरे गाड़ी चला रहे हैं तो इसका मतलब यह नहीं है कि बीएमसी चुनाव में एनसीपी और शिवसेना का गठबंधन हो रहा है। उन्होंने मीडियाकर्मियों से कहा कि कृपया इस तरह के अंदाजा ना लगाएं।

Read More मुंबई : 27 साल पुराने एनकाउंटर का बदला! मुंबई में ‘खबरी’ की हत्या में दो आरोपी गिरफ्तार

मुंबई(Mumbai) समेत पूरे महाराष्ट्र में कोरोना के मामले तेज रफ्तार से घट रहे हैं। ऐसे में इस बात की भी चर्चा शुरू हो गई है कि जल्द ही राज्य को मास्क फ्री कर दिया जाएगा। हालांकि इस खबर का खंडन करते हुए अजित पवार ने कहा कि मंत्रिमंडल की किसी भी बैठक में महाराष्ट्र को मास्क फ्री करने के संबंध में कोई भी चर्चा नहीं हुई है जब तक करो ना खत्म नहीं होता तब तक मास्टर लगाना ही होगा। उन्होंने कहा कि जब भी कैबिनेट की बैठक होती है तो मीडिया कर्मी इसी तरह की खबरें चलाते हैं। मेरी उनसे गुजारिश है कि वो ऐसा ना करें।

Read More मुंबई : पुलिस का सख्त कदम, कस्टडी में सुसाइड रोकने के लिए आरोपी पहनेंगे खास वर्दी, ड्रेस कोड लागू

Related Posts

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

भिवंडी के IGM अस्पताल में अंधेरा होने से मचा हड़कंप, मरीज परेशान; सांसद सुरेश म्हात्रे ने दी हाई लेवल जांच की चेतावनी भिवंडी के IGM अस्पताल में अंधेरा होने से मचा हड़कंप, मरीज परेशान; सांसद सुरेश म्हात्रे ने दी हाई लेवल जांच की चेतावनी
उल्हासनगर में शिंदे गुट को बड़ा झटका, जाति प्रमाणपत्र अमान्य होने पर नगरसेवक अयोग्य घोषित
ठाणे के कलवा में 10 कारों में तोड़फोड़, नशेड़ियों पर शक; रहवासियों ने मांगी रात में पुलिस पेट्रोलिंग
मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर परिसर का होगा बड़ा मेकओवर, 25 मई से प्रभादेवी में शुरू होगा ब्यूटीफिकेशन प्रोजेक्ट
मुंबई क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन, विदेशी हथियारों के साथ 3 गिरफ्तार; 45 जिंदा कारतूस बरामद
वसई में पुलिसकर्मियों ने हत्या आरोपी को भगाने में की मदद? Google Pay से ₹45 हजार रिश्वत लेने का आरोप, 3 कॉन्स्टेबल गिरफ्तार