बॉलीवुड अभिनेता आदित्य पंचोली के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज

बॉलीवुड अभिनेता आदित्य पंचोली के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता आदित्य पंचोली और फिल्म निर्माता सैम फर्नांडिस ने एक विवाद के बाद एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करायी है। मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी अधिकारी ने कहा कि दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ मारपीट और अभद्र भाषा का प्रयोग करने के आरोप लगाए हैं।

जुहू पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने शिकायत के हवाले से बताया कि फर्नांडिस और पंचोली की हाल में जुहू स्थित एक पांच सितारा होटल में मुलाकात हुई थी।

Read More मुंबई : नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो का बड़ा एक्शन, मुंबई में जब्त की 1745 करोड़ रुपये की कोकीन

उन्होंने बताया कि आदित्य के बेटे सूरज पंचोली की फर्नांडिस की फिल्म में भूमिका पर चर्चा को लेकर दोनों की मुलाकात हुई थी। हालांकि, फिल्म को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई और दोनों के बीच कथित तौर पर हाथापाई भी हुई।

Read More ऐरोली–काटई कॉरिडोर अपडेट: फेज-2 पूरा, अंतिम चरण का काम तेज़ी से जारी

अधिकारी ने बताया कि फर्नांडिस ने अपनी फिल्म में सूरज को रोल दिया था लेकिन कुछ वित्तीय कारणों से फिल्म अटक गई। उन्होंने बताया कि आदित्य पंचोली कथित तौर पर फिल्म पूरी करने का दबाव बना रहे थे।
अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

Read More बोरीवली के Annex Mall में लगी आग, वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे के पास मची अफरा-तफरी

Tags: