पुणे में बीजेपी नेता किरीट सोमैया से शिवसैनिकों ने की धक्‍कामुक्‍की

पुणे में बीजेपी नेता किरीट सोमैया से शिवसैनिकों ने की धक्‍कामुक्‍की

पुणे : महाराष्ट्र से भारतीय जनता पार्टी के नेता किरीट सोमैया ने शनिवार को दावा किया कि पुणे नगर निगम के परिसरों में ‘‘शिवसेना के गुंडों ने उन पर उस समय ‘‘हमला’’ किया, जब वह कोविड-19 अस्पतालों को चलाने के ठेकों में अनियमितताओं के आरोपों के संबंध में वहां गए थे।

उन्होंने ट्वीट किया,पुणे महापालिका के परिसरों के भीतर शिवसेना के गुंडों ने मुझ पर हमला किया बहरहाल भाजपा की पुणे इकाई के अध्यक्ष जगदीश मलिक ने कहा कि सोमैया को इलाज के लिए संचेती हॉस्पिटल ले जाना पड़ा।

Read More मुंबई : खराट के ऑफिस से सामान जब्त; एसआईटी, फोरेंसिक टीम ने पीड़ित महिलाओं के साथ मौके का मुआयना किया

सोमैया पर हमले की निंदा करते हुए भाजपा की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि मुंबई उत्तर से पूर्व लोकसभा सदस्य के साथ जब हाथापाई की गयी, तो वह जमीन पर गिर गए। उन्होंने कहा कि सोमैया इस तरह के हथकंडों से डरने वाले नहीं हैं।

Read More मुंबई : शिवसेना प्रवक्ता ने 'लाड़की बहना योजना' पर विपक्ष के आरोप को बताया बेबुनियाद

Tags: