पालघर साथी की हत्या करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

पालघर साथी की हत्या करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

पालघर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर से 30 वर्षीय एक व्यक्ति की गिरफ्तारी के साथ पुलिस ने पिछले महीने पालघर जिले के बोइसर में एक व्यक्ति की हत्या के मामले का खुलासा करने का दावा किया है।

पुलिस ने कहा कि आरोपी और पीड़ित जिले में नकली शराब के कारोबार में शामिल थे और उनके बीच विवाद की वजह से यह हत्या हुई। मीरा-भयंदर, वसई-विरार एमबीवीवी पुलिस की अपराध इकाई-तीन के वरिष्ठ निरीक्षक प्रमोद बदख ने बताया कि छह जनवरी को दीपक भारद्वाज (35) का शव मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग पर सकवार गांव के पास पड़ा मिला था।

Read More मुंबई : केईएम हॉस्पिटल का नाम बदलने पर विवाद

उन्होंने कहा,हमारी जांच से पता चला कि भारद्वाज के दोस्त हरिशंकर गौरीशंकर निषार (30) और एक अन्य व्यक्ति ने उसकी हत्या तब की थी जब वे विरार से बोइसर लौट रहे थे। आरोपियों ने शव को सड़क किनारे फेंक दिया था।

Read More मुंबई में ऑटो रिक्शा और टैक्सी चालकों के लिए मराठी बोलना जरूरी नहीं, सरकार ने 6 महीने के लिए टाला फैसला

अपराध शाखा ने मामले की जांच शुरू की। आरोपी के उत्तर प्रदेश के अपने पैतृक गांव में छिपे होने की सूचना के बाद पुलिस की एक टीम वहां भेजी गई। बदख ने बताया कि पुलिस कर्मी 20 दिनों से अधिक समय तक वहां रहे और आरोपी को पकड़ने के लिए उन्होंने उसके घर पर नजर रखी।

Read More मुंबई रेलवे कंट्रोल रूम में  शख्स ने फोन कर ५ करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी दी

उन्होंने कहा कि आरोपी को विरार लाया गया और अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है। भारद्वाज और आरोपी नकली शराब बनाते थे, लेकिन कारोबार को लेकर उनके बीच विवाद हो गया। पुलिस ने कहा कि नतीजा यह हुआ कि आरोपी ने भारद्वाज को खत्म करने की योजना बनाई और अपने दोस्त की मदद से उसकी हत्या कर दी।

Read More मुंबई : नदियों और नालों की सफाई में सख्त निगरानी के निर्देश

Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

भिवंडी के IGM अस्पताल में अंधेरा होने से मचा हड़कंप, मरीज परेशान; सांसद सुरेश म्हात्रे ने दी हाई लेवल जांच की चेतावनी भिवंडी के IGM अस्पताल में अंधेरा होने से मचा हड़कंप, मरीज परेशान; सांसद सुरेश म्हात्रे ने दी हाई लेवल जांच की चेतावनी
उल्हासनगर में शिंदे गुट को बड़ा झटका, जाति प्रमाणपत्र अमान्य होने पर नगरसेवक अयोग्य घोषित
ठाणे के कलवा में 10 कारों में तोड़फोड़, नशेड़ियों पर शक; रहवासियों ने मांगी रात में पुलिस पेट्रोलिंग
मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर परिसर का होगा बड़ा मेकओवर, 25 मई से प्रभादेवी में शुरू होगा ब्यूटीफिकेशन प्रोजेक्ट
मुंबई क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन, विदेशी हथियारों के साथ 3 गिरफ्तार; 45 जिंदा कारतूस बरामद
वसई में पुलिसकर्मियों ने हत्या आरोपी को भगाने में की मदद? Google Pay से ₹45 हजार रिश्वत लेने का आरोप, 3 कॉन्स्टेबल गिरफ्तार