नागपुर :पर्यटकों के लिए बुधवार से खुलेंगे विदर्भ क्षेत्र के बाघ अभयारण्य

नागपुर :पर्यटकों के लिए बुधवार से खुलेंगे विदर्भ क्षेत्र के बाघ अभयारण्य

नागपुर, महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में स्थित बाघ रिजर्व और वन्यजीव अभयारण्य बुधवार से पर्यटकों के लिए खोल दिए जाएंगे। राज्य वन विभाग के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

संभागीय वन अधिकारी ने बताया कि पेंच बाघ अभयारण्य , बोर बाघ अभयारण्य और उमरेड पौनी करहंडाला अभयारण्य (यूपीकेएस), जो कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी के कारण 11 जनवरी से बंद थे, उन्हें दो फरवरी से पर्यटन गतिविधियों के लिए दोबारा खोल दिया जाएगा।

Read More मुंबई : निवेश के नाम पर व्यापारी से 3.25 करोड़ की ठगी, बंधकर बनाकर मारपीट भी की

अधिकारी ने बताया कि 11 जनवरी से बंद चंद्रपुर जिले के तडोबा अंधेरी बाघ अभयारण्य (टीएटीआर) को मंगलवार से पर्यटकों के लिए खोल दिया गया।

Read More मुंबई : 'आज रात काट दिया जाएगा गैस कनेक्शन...', पश्चिम एशिया संकट के बीच कैसे ठगे जा रहे मुंबई के लोग?

Tags: