नवाब मलिक के खिलाफ दर्ज हो FIR , राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने पुलिस को दिया निर्देश

नवाब मलिक के खिलाफ दर्ज हो FIR , राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने पुलिस को दिया निर्देश

मुंबई: नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के क्षेत्रीय निदेशक रहे समीर वानखेडे के मामले में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (एनसीएससी) ने मुंबई पुलिस को एनसीपी के मुख्य प्रवक्ता व अल्पसंख्यक विकास मंत्री नवाब मलिक के खिलाफ सात दिन में एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया है। एनसीएससी के निर्देश के बाद माना जा रहा है कि मलिक की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं।

गौरतलब है कि मंत्री मलिक ने वानखेडे पर फर्जी जाति प्रमाणपत्र का इस्तेमाल कर सरकारी नौकरी हासिल करने का आरोप लगाया था। मलिक ने दावा किया था कि वानखेडे के पिता ज्ञानदेव वानखेडे ने समीर के जन्म से पहले धर्म परिवर्तन कर अपना नाम दाऊद वानखेडे रख लिया था, इसलिए समीर जन्म से मुस्लिम हैं। आरोपों से नाराज वानखेडे ने राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग में शिकायत करते हुए दावा किया था कि मलिक उन्हें प्रताड़ित कर रहे हैं।

Read More मुंबई : महाराष्ट्र में पानी को लेकर अलर्ट, मुंबई, ठाणे, समेत शहरों के लिए एडवाइजरी जारी, 31 अगस्त तक सोच-समझकर करें यूज

समीर वानखेडे जब नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के क्षेत्रीय निदेशक रहे, तब मलिक और उनके बीच विवाद चरम पर था। एक तरह से व्यक्तिगत मामला बन गया था। फिलहाल, समीर का तबादला डीआरआई में हो गया है। मलिक के आरोप पर वानखेडे के जाति प्रमाणपत्र को जांच की जा रही है। जाति छानबीन समिति को आयोग के सामने 7 मार्च से पहले अपनी रिपोर्ट देनी है, लेकिन उससे पहले समीर वानखेडे के शिकायत पर आयोग ने सोमवार को अपने दिल्ली स्थित कार्यालय में सुनवाई की।

Read More मुंबई: मुंबईकरों के लिए गुड न्यूज, मुंबई में 2640 घरों के लॉटरी ड्रॉ की अंतिम तारीख बढ़ी, कब तक कर सकते हैं आवेदन?

Tags: