मुंबई के एक इमारत में आग लगी
By: Rokthok Lekhani
On
मुंबई, दक्षिण मुंबई की घनी आबादी वाले भिंडी बाजार इलाके में स्थित एक चार मंजिला इमारत में शनिवार को आग लग गई, हालांकि इस आग में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है । एक अधिकारी ने इसकी सूचना दी ।
अधिकारी ने बताया कि डंकन रोड स्थित इमारत के मीटर बॉक्स में दोपहर तीन बजे शार्ट सर्किट के कारण आग लगने के बाद दमकल कर्मियों ने वहां रहने वाले कम से कम 50 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।
Read More कमाठीपुरा की नई तस्वीर, जर्जर इमारतों की जगह लेंगे आलीशान टावर; मिटेगा दशकों पुराना 'कलंक'
उन्होंने बताया कि एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
Today's Epaper
Tags:


