पुजारी बन मंदिर में ही बेचने लगा गांजा

चेन्नई पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है जो भगवा पहन मंदिर में गांजा बेचता था। बताया जा रहा है कि 50 साल का यह शख्स भगवा पहनने के बाद खुद को पुजारी के तौर पर दिखाना शुरू कर देता था और किसी मंदिर में बैठ जाता था। इसके बाद वो मंदिर परिसर में ही गांजा बेचने लगता था। अब यह शख्स पुलिस के कब्जे में है।
दरअसल पुलिस को सूचना मिली थी कि कोई शख्स मायलापोर और रोयापीठ में स्थित मंदिर के आसपास के इलाकों में गांजा बेच रहा है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ग्राहक बन कर इस इलाके में पहुंची। इसके बाद पुलिस इस वेश में साधू के पास जा पहुंची। बताया जा रहा है कि उस वक्त यह साधू मंदिर के पास ही मौजूद था। जब साधू ने पुलिस को एक अखबार में लपेट कर गांजा दिया तब पुलिस ने उसे रंगेहाथ धर लिया।
जानकारी के मुताबिक मंदिर में गांजा बेचने वाले इस शख्स का नाम एम दामू है। पुलिस ने दामू के पास से 7 किलो गांजा बरामद किया है। इतना ही नहीं दामू से पूछताछ के आधार पर उसके 2 अन्य सहयोगियों को भी पकड़ा गया है। इन दोनों की पहचान एम राजा और ई ऐशाथामी के तौर पर हुई है। एम राजा, थेनी जबकि एक अन्य मेइलादुथुरुई का रहने वाला बताया जा रहा है।
पुलिस ने बताया कि एम दामू पुलिस की नजरों से बचने के लिए समय-समय पर अपना स्थान बदलता रहता था। उसके दो शागिर्द आंध्र प्रदेश से गांजा की तस्करी कर तमिलनाडु में बेचते थे।
Today's Epaper
Related Posts
Latest News
