सीबीआई अधिकारी व अनिल देशमुख का वकील गिरफ्तार , वसूली मामले में

सीबीआई अधिकारी व अनिल देशमुख का वकील गिरफ्तार , वसूली मामले में

Rokthok Lekhani

Read More मुंबई : महाराष्ट्र में रोबोटिक्स यूएवी फैसिलिटी का भूमिपूजन

मुंबई : सेंट्रल इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (सीबीआई) ने 100 करोड़ वसूली मामले में अपने अधिकारी सहित पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख के वकील को गिरफ्तार कर लिया है। सीबीआई ने इन दोनों को रिपोर्ट लीक करने के मामले में बुधवार देर रात गिरफ्तार किया है । सीबीआई दोनों को गुरुवार को कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है।

Read More मुंबई : विभागों को पारदर्शिता और विश्वसनीयता का पालन करना होगा: देवेंद्र फडणवीस

सीबीआई ने बुधवार रात वसूली मामले की रिपोर्ट लीक करने के मामले में अनिल देशमुख के दामाद गौरव चतुर्वेदी व अनिल देशमुख की लीगल टीम के वकील आनंद डांगा को हिरासत में लिया था। इसके बाद 20 मिनट तक पूछताछ करने के बाद सीबीआई ने गौरव चतुर्वेदी को छोड़ दिया था और आनंद डांगा से पूछताछ जारी रखी।

Read More मुंबई : एमएसआरटीसी लैंड लीज़ पर महाराष्ट्र सरकार को फटकार, दो हफ़्ते में जवाब देना होगा

देर रात सीबीआई ने आनंद डांगा और गौरव चतुर्वेदी से की गई पूछताछ के आधार अपने विभाग के ही पुलिस उपनिरीक्षक दर्जे के अधिकारी अभिषेक तिवारी व वकील आनंद डांगा को गिरफ्तार कर लिया । इन दोनों पर वसूली मामले की जांच को प्रभावित करने का आरोप है। वकील डांगा पर जांच प्रभावित करने के लिए रिश्वत देने व सीबीआई अधिकारी पर रिश्वत लेने का आरोप है।

Read More मुंबई : पार्थ पवार के वीएसआर वेंचर्स के निजी जेट से पुणे यात्रा करने के बाद विवाद


Related Posts