एशिया के सबसे बड़े स्लम धारावी में सिलिंडर ब्लास्ट, 14 लोग गंभीर रूप से झुलसे

एशिया के सबसे बड़े स्लम धारावी में सिलिंडर ब्लास्ट, 14 लोग गंभीर रूप से झुलसे

Rokthok Lekhani

Read More मुंबई : एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अनिल धीरूभाई अंबानी ग्रुप के दो पूर्व अधिकारियों को किया गिरफ्तार...

मुंबई : मुंबई में एशिया के सबसे बड़े स्लम में रविवार को दर्दनाक घटना हुई। एक घर में सिलिंडर फटने से 14 लोग घायल हो गए। घटना लगभग दोपहर साढ़े बारह बजे हुए जब घर में महिलाएं खाना बनाने की तैयारी कर रही थीं।

Read More  मुंबई : दहिसर ब्रिज पर तेज़ रफ़्तार फॉर्च्यूनर–किआ टक्कर में कई घायल

सभी जले लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि इस ब्लास्ट में दो लोगों का शरीर 70 फीसदी से ज्यादा जल चुका है। उनकी हालत बहुत गंभीर है। फिलहाल डॉक्टर सभी का इलाज कर रहे हैं। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि सिलिंडर में लीकेज के कारण ब्लास्ट हुआ।

Read More दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, मुंबई, बेंगलुरु... सरकार लाने जा रही है 25% एथेनॉल वाला पेट्रोल, 2030 तक E100 का प्लान

घटना धारावी के शाहू नगर के कमला नगर में होटल मुबाकर के सामने की बताई जा रही है। अधिकारियों ने कहा कि 14 घायलों में से दो लोग 70 प्रतिशत से अधिक जल चुके हैं जबकि बाकी 12 झुलस गए हैं। धमाके के बाद दमकल की टीमें मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। सिविक वार्ड स्तर के कर्मचारियों के साथ दो दमकल गाड़ियां और एक जंबो वॉटर टैंकर मौके पर भेजा गया।

Read More मुंबई : बीएमसी  ने वार्ड-वाइज प्लान और सख्त पेनल्टी के साथ कंस्ट्रक्शन और डेमोलिशन वेस्ट मैनेजमेंट को सख्त किया

मुंबई दमकल अधिकारी ने बताया कि दोपहर 12 बजकर 43 मिनट पर आग पर काबू पा लिया गया। घायलों को सायन अस्पताल ले जाया गया। धारावी में घर में गैस सिलेंडर फटने के सही कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।


Tags: